Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गुकेश बने दुनिया के दूसरे सबसे युवा ग्रैंडमास्टर

नयी दिल्ली
चेन्नई के गुकेश डी ने यहां चल रहे 17वें दिल्ली ओपन इंटरनेशनल शतरंज टूर्नामेंट में मंगलवार को अपना तीसरा और अंतिम ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल कर लिया और इसके साथ ही वह दुनिया के दूसरे सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बन गए। गुकेश ने 10 राउंड के इस टूर्नामेंट में 9 राउंड में सात अंक हासिल कर लिए हैं। वह रूस के सर्जेई कार्जाकिन से पीछे हैं। गुकेश ने नौंवें राउंड में दिनेश शर्मा (रेटिंग 2303) को हराया।