स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीचपांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को माउंट माउंगानुइ में मैदान में खेला जाएगा। साथ ही आपको बता दे कि भारतीय टीम पांच मैचों की वनडे सीरीज में अभी 1-0 से आगे है। और वह दूसरें मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। साथ ही बताया जा रहा है कि भारतीय टीम में कुछ बदलाव किया जा सकता है माना जा रहा है कि टीम में एक ऑलराउंडर खिलाड़ी को टीम में जगह मिल सकती है।
आपको बता दे कि भारत ने शानदार गेंदबाजी की मदद से नेपियर में खेले गए पहले मैच में मेजबान टीम को आठ विकेट से शिकस्त दी थी। भारत की और से शानदार गेंबाजी करते हुए मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन माना जा रहा है कि दूसरें मैच में भारतीय टीम रवीन्द्र जडेजा को मौका दे सकती है। क्योंकि माना जा रहा है कि भारत के पास विश्व कप से पहले अपने सभी खिलाड़ियों को मौका देना चाहेगा। रवीन्द्र जडेजा गेंदबाजी के साथ- साथ भारत के लिए अच्छे रन भी बनाने के लिए जाने जाते है।
क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे मैच और टी-20 सीरीज में भारतीय कप्तान विराट कोहली को भी आराम देने का फैसला लिया है।
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, एमएस धोनी, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, विजय शंकर, शुभमान गिल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद, रवीन्द्र जडेजा।
न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, कोलिन मुनरो, टॉम लाथम, रोस टेलर, कोलिन डे ग्रांडहोम, ट्रेंट बोल्ट, हेनरी निकोल्स, डग ब्रेसवेल, लॉकी फग्युर्सन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, मिशेल सेंटनेर, टिम साउथी।
और ये भी पढ़े:
WI vs ENG 1nd Test : 77 रनों पर सिमटी इंग्लैंड, इस गेंदबाज ने रचा इतिहास
हार्दिक और राहुल के लिए आई अच्छी खबर, न्यूजीलैंड दौरे में टीम हो सकते है शामिल!
रिकी पोंटिंग ने की इस महान पूर्व क्रिकेटर से पंत की तुलना, जानिए
Herald