Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गेंदबाज का ये शर्मनाक प्रदर्शन देखकर हैरान रह गए क्रिकेट प्रशंसक

खेल डेस्क। किसी क्रिकेट मैच में आपने देखा होगा कि किसी टीम को अन्तिम गेंद पर जीत के लिए छह रह चाहिए और उसके बल्लेबाज ने अन्तिम गेंद पर छक्का मारकार उसे जीत दिलाई। लेकिन ऐसा कभी नहीं देखा होगा कि किसी टीम को अन्तिम गेंद पर जीत के लिए छह रन चाहिए हो और विरोधी टीम के गेंदबाज ने अन्तिम गेंद छह बार वाइड फेंक कर उसे जीत दिला दी हो।

2019 विश्वकप से पहले साउथ अफ्रीका को लगा झटका, इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने अचानक की संन्यास की घोषणा

हां क्रिकेट के एक मैच में ऐसा भी हुआ है। मुम्बई के आदर्श क्रिकेट क्लब के मैदान पर ऐसा मुकाबला देखने को मिला है। देसाई और जुनी डोम्बीवली के बीच खेले गए इस मैच के दौरान देसाई टीम ने विरोधी टीम के गेंदबाज की गलती के कारण एक गेंद पर बिना अपने बल्लेबाजों के शॉट लगाए 6 रन बना लिए।

रणजी ट्रॉफी में टूटा 44 साल पुराना रिकॉर्ड, इस अनजाने से गेंदबाज के नाम दर्ज हुआ एक सत्र में सर्वाधिक विकेट लेने का कीर्तिमान

जुनी डोम्बीवली के इस गेंदबाज की इस खराब गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। देसाई टीम को मैच जीतने के लिए मुकाबले की अन्तिम गेंद पर 6 रन की आवश्यकता थी, हैरान करने वाली बात ये है कि जब देसाई टीम ने जीत दर्ज की, तब भी मैच में एक गेंद फेंकी जानी शेष थी।

मुकाबले में डोम्बीवली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 75 रन बनाए। इसके जवाब में देसाई टीम मैच की अन्तिम गेंद से पहले 70 रन बना लिए थे, उसे अब आखिरी गेंद पर छह रन की जरुरत थी। डोम्बीवली की ओर से गेंदबाज ने मैच की अन्तिम गेंद को छह बार वाइड फेंक कर विरोधी टीम को मैच जितवा दिया।