Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीत के बाद शोएब अख्तर ने ख़ास अंदाज में दिया भारतीय टीम को जीत की बधाई

ऑस्ट्रेलिया की धरती पर भारतीय टीम ने पहली बार टेस्ट सीरीज में फतह हासिल की है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज को भारतीय टीम ने 2-1 से अपने नाम कर लिया है। इस सीरीज में भारत के लिए सभी खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया। चेतेश्वर पुजारा ने जहाँ बल्ले से टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने विकेटों की झड़ी लगा दी।

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम

भारतीय टीम ने इस सीरीज जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम बन गयी है। भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलिया में हार चुकी है।

भारत ने इससे पहले कई मौकों पर ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में बराबरी पर रोका था, लेकिन अभी तक सीरीज अपने नाम नहीं थी। पिछले साल शुरुआत से ही भारतीय टेस्ट टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है।

शोएब अख्तर ने दी बधाई

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीत पर बधाई दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये अपनी बात रखी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा

“एक ऐतिहासिक सीरीज जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई। विश्व क्रिकेट में सबसे कठिन दौरों में से एक ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज़ है। यह एक बड़ा प्रयास था और उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम को पूरे दबाव में रखा।”

भारत के पास 3-1 से जीतने का था मौका

भारत के पास चार मैचों की इस सीरीज को 3-1 से अपने नाम करने का मौका था। सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन ही मैच भारत के कब्जे में दिखने लगा था लेकिन बारिश ने ऑस्ट्रेलिया को एक और हार से बचा लिया।

बारिश की वजह से मैच के चौथे दिन जहाँ करीब 25 का ही खेल हो पाया वहीं मैच के अंतिम दिन एक भी गेंद नहीं फेंका गया। इसी वजह से यह मैच ड्रा हुआ और भारत को 2-1 की जीत से ही संतोष करना पड़ा।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीत के बाद शोएब अख्तर ने ख़ास अंदाज में दिया भारतीय टीम को जीत की बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.