Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महेंद्र सिंह धोनी से डांट सुनकर मनीष पाण्डेय को होना पड़ा था बाहर, अब खलील अहमद का क्या होगा!

पहले वनडे में हार के बाद,एडिलेड वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात दी. इस जीत में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार बल्लेबाजी की. विराट कोहली ने मैच में अपना 39 वां शतक लगा दिया. जब की पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मैच जिताने वाले 55 रन बनाएं.

धोनी ने बोले खलील अहमद को अपशब्द 

बता दें,धोनी ने बेहद ही शांत अंदाज में टीम इंडिया को जीत की दहलीज तक पहुंचाया. उन्होंने शानदार छक्का लगा कर स्कोर बराबरी तक पहुंचाया. दरअसल भारत की बल्लेबाजी के दौरान खलील अहमद धोनी के लिए पानी लेकर आये. इस दौरान खलील पिच के बीच से गुजर गए और उन्होंने स्पाइक्स पहने हुए थे. ये देखकर धोनी को गुस्सा आ गया. वो खलील अहमद को डांटने लगे. ऐसा पहली बार नहीं है जब खलील अहमद धोनी की डांट का शिकार बने हों. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान भी खलील अहमद को धोनी के गुस्से का सामना करना पड़ा था.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मनीष पांडे सुन चुके हैं अपशब्द, टीम से हो गए हैं बाहर 

पिछले साल साउथ अफ्रीका के दौरे पर भी धोनी ने टीम इंडिया के बल्लेबाज मनीष पांडे को गाली दे दी थी. मैच के दौरान पांडे का ध्यान कहीं और था. उनका ध्यान मैच पर लगाने के लिए धोनी के मुंह से अपशब्द निकल गए थे. इसके बाद मनीष पांडे टीम इंडिया में अपनी जगह बना पाने में नाकाम रहे हैं, वो स्क्वॉड से ही बाहर हो चुके हैं.

क्या धोनी का डाटना खलील के लिए पड़ेगा भारी

खलील अहमद का प्रदर्शन  भी वैसा नहीं रहा है. जिससे उनको टीम में जगह मिल सके. पिछले मैच में भी उनको कोई विकेट नहीं मिला था. और वो महंगे भी साबित हुए थे. जिसके बाद उनको टीम से बाहर कर दिया गया है. मनीष पांडे के साथ जो हुआ कहीं अब खलील अहमद के साथ ना हो. कहीं धोनी की गाली इनके लिए भी अनलकी ना साबित हो.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post महेंद्र सिंह धोनी से डांट सुनकर मनीष पाण्डेय को होना पड़ा था बाहर, अब खलील अहमद का क्या होगा! appeared first on SportzWiki Hindi.