Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टीम इंडिया की वनडे सीरीज जीत के बाद गावस्कर को इस कारण आया गुस्सा, कह दी ये बड़ी बात

खेल डेस्क। स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल (42 रन पर छह विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 87) और केदार जाधव (नाबाद 61) की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने अंतिम वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की शृंखला 2-1 से अपने नाम की।

कंगारू धरती पर महेन्द्र सिंह धोनी ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड, इस क्लब में शामिल होने वाले चौथे भारतीय

भारत की ऐतिहासकि जीत के बाद महेन्द्र सिंह धोनी को मैन ऑफ द सीरीज और यजुवेन्द्र चहल को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली को विजेता टीम की ट्रॉफी मिली।

कीवी टीम ने भारत को हराने के लिए वनडे टीम में शामिल किए ये दो दिग्गज खिलाड़ी

इसके बाद पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने गुस्से में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया के ऐतिहासिक शृंखला जीतने के बाद कोई नकद पुरस्कार की घोषणा नहीं करने पर लताड़ लगाई है। इस संबंध में भारत के महान खिलाडिय़ों में शामिल सुनील गावस्कर ने तो यहां तक कह दिया कि खिलाड़ी उस राजस्व के हिस्सेदार हैं जिससे बनाने में वह मदद करते हैं।

तीसरा वनडे समाप्त होने के बाद मैन आफ द मैच चहल और मैन आफ द सीरीज धोनी को पांच सौ-पांच सौ डालर दिए गए। इसके बाद दोनों ही खिलाडिय़ों ने यह पुरस्कार राशि दान में देने की घोषणा की। सुनील गावस्कर ने इसके बाद एक चैनल पर कहा कि पांच सौ डॉलर क्या हैं, यह शर्मनाक है कि टीम को सिर्फ एक ट्रॉफी प्रदान की गई। जबकि टूर्नामेंट के माध्यम से आयोजक प्रसारण अधिकारों से बड़ी राशि हासिल करते हैं।