Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सेरेना ने होपमैन कप में तीसरा एकल मैच जीता

पर्थ

सेरेना विलियम्स ने गुरुवार को यहां ब्रिटेन की कैटी बॉल्टर को सीधे सेटों में हराकर होपमैन कप के एकल में अपना अजेय अभियान बरकरार रखा तथा आस्ट्रेलियाई ओपन के लिये अपनी पुख्ता तैयारियों का भी सबूत पेश किया। सेरेना ने 78 मिनट तक चले मैच में बॉल्टर को 6-1, 7-6 (2) से हराकर अमेरिका और ब्रिटेन के बीच ग्रुप बी के मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। बॉल्टर और कैमरन नॉरी ने मिश्रित युगल में सेरेना और फ्रांसिस टिफोउ को 3-4 (2), 4-3 (4), 4-1 से हराकर बाद में यह मुकाबला ब्रिटेन के नाम पर किया। इससे पहले नॉरी ने टिफोउ को 7-6 (4), 6-0 से हराकर ब्रिटेन को शुरुआती बढ़त दिलायी थी।