Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नरसिंह डोपिंग मामले में सीबीआई दायर करे अपना जवाब: हाईकोर्ट

नई दिल्ली
दिल्ली उच्च न्यायालय ने पहलवान नरसिंह यादव के खिलाफ कथित डोपिंग मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को जवाब दाखिल करने के लिए सोमवार को कहा है। नरसिंह रियो ओलंपिक 2016 से ठीक पहले एक डोपिंग विवाद में फंस गए थे, जबकि वह पुरुषों के फ्रीस्टाइल 74 किग्रा वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे थे। नरसिंह को इन खेलों से हटना पड़ा था और बाद में उन पर चार साल का प्रतिबंध लग गया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने नरसिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए इस मामले में सीबीआई से जवाब मांगा है। नरसिंह ने अपनी याचिका में जांच को समयबद्ध ढ़ग से पूरा करने की मांग की है। डोपिंग में फंसने के बाद से नरसिंह ने कोई प्रतिस्पर्धा नहीं की है और इस मामले में बहुत अधिक प्रगति भी नहीं हुई है।

नरसिंह को भारत में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने क्लीन चिट दी थी जिसके बाद वह ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने रियो पहुंच गए थे। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने नाडा की क्लीन चिट के खिलाफ खेल मध्यस्थता अदालत (कैस) में अपील की थी। कैस ने इसके बाद नाडा की क्लीन चिट को खारिज करते हुए मुंबई के पहलवान पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया था। नरसिंह ने उनपर प्रतिबंध लगने के बाद डोपिंग स्कैंडल में सीबीआई जांच की मांग की थी।