Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आर माधवन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ में कही ये बात

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय टीम के साथ न्यूजीलैंड में हैं। धोनी ने 2004 में भारत के लिए डेब्यू किया था वहीं 2007 से 2017 तक वह टीम के कप्तान भी थे। कप्तानी छोड़ने के बाद भी धोनी कप्तान और गेंदबाजों की मदद करते हैं। उनका क्रिकेटिंग माइंड सबसे बेहतरीन माना जाता है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ फिर दिखा धोनी का जलवा

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में 23 जनवरी को पहला मैच खेला गया। इस मैच को भारत ने 8 विकेट से अपने नाम किया। भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया।

इस मैच में एक बार फिर धोनी स्पेशल देखने को मिला। कीवी टीम के नंबर 11 बल्लेबाज ट्रेंट बोल्ट क्रीज पर थे और धोनी ने कुलदीप यादव को राउंड द विकेट से गेंदबाजों करने को कहा क्यों उन्हें लग रहा था कि बोल्ट गेंद को रोकेंगे ही।

स्लिप में गया कैच

महेंद्र सिंह धोनी ने कुलदीप को सुझाव दिए कि आँख बंद करके रोकेगा और इसी वजह से गेंद को बाहर की तरफ निकालो। कुलदीप ने ऐसा ही किया और गेंद बल्ले का किनारा लेकर स्लिप के हाथों में चली गयी।

इसके बाद गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपना सिर पकड़ लिया, क्योंकि सब कुछ वैसा ही हुआ जैसा धोनी ने बताया था। इसी विकेट के साथ न्यूजीलैंड की पारी भी सिमट गयी।

आर माधवन ने धोनी के लिए किया पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की है। माधवन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता है और थ्री इडियट्स, तनु वेड्स मनु जैसी बड़ी फिल्म में दिख चुके हैं। उन्होंने धोनी, कुलदीप यादव और ट्रेंट बोल्ट इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा

“आपके लिए यह क्लासिक धोनी है। सभी अनुभव के साथ रॉकस्टार।”

 

View this post on Instagram

 

That’s classic Dhoni for you .. the rockstar with all the experience . @mahi7781

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy) on Jan 24, 2019 at 8:31am PST

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आर माधवन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ में कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.