Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

'चहल टीवी' पर कुलदीप यादव ने खोले बड़े राज, कहा- स्पिन जोड़ी...

स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में खेले गए पांच मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 'चाइनामैन' गेंदबाज कुलदीप यादव ने 4, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 3 और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट लेकर कीवी टीम को 157 रन पर ढेर कर दिया। भारतीय टीम ने इस जीत के साथ 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

पहले मैच में अपनी शानदार गेंदबाज़ी के लिए मोहम्मद शमी को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। लेकिन कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की भी जमकर चर्चा हो रही है। वहीं नेपियर में जीत के बाद कुलदीप यादव 'चहल टीवी' पर आये और उनसे युजवेंद्र चहल ने कई सवाल किये। जिनका जवाब कुलदीप ने काफी अच्छे से दिया।

इंटरव्यू में उन्होंने बताया कुलदीप और चहल को साझा रूप से 'कुलचा' ( kul+cha) कहकर बुलाते है। कुलदीप यादव ने आगे कहा कि चहल के साथ गेंदबाजी करना काफी अच्छा लगता है। हम दोनों एक दूसरे के पूरक की तरह गेंदबाजी करते हैं। हम दोनों ने साउथ अफ्रीका में साथ खेलते हुए काफी विकेट लिए थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चहल ने छह विकेट लेकर सबको हैरान कर दिया।

बता दें, कुलदीप यादव से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली 'चहल टीवी' पर आ चुके है। विराट ने बताया था कि 'चहल टीवी' पर आने के लिए कम से कम आपको पांच विकेट या 100 रन बनाने होंगे। आपको बता दें, वनडे सीरीज का दूसरा मैच 26 जनवरी को खेला जायेगा।

यह भी पढ़े:-

कोच पोवार और डायना एडुल्‍जी से विवाद पर मिताली राज ने फिर दिया बयान, कहा...

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय टीम में इस ऑलराउंडर को मिल सकता है मौका!

पाक कप्तान सरफराज अहमद ने साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी पर की नस्लभेदी टिप्पणी, अब मांगी माफी



Herald