Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुनील गावस्कर ने लाइव टीवी पर बनाया भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री का मजाक

रवि शास्‍त्री ने इंग्लैंड में जब भारतीय टीम को हार मिली थी तब एक प्रेस वार्ता में विराट कोहली की अगुआई वाली मौजूदा भारतीय टीम को पिछले 15-20 साल की सबसे बेहतरीन टीम करार दिया था. शास्‍त्री के इस बयान पर काफी बवाल भी हुआ था. सुनील गावस्‍कर समेत कई पूर्व क्रिकेटरों ने इस बयान पर शास्‍त्री की निंदा की थी.

विराट कोहली से इस पर जब रिपोर्टर ने एक बार फिर पूछा था कि क्या आप पिछले 15 सालों की बेस्ट टीम हैं? विराट कोहली ने जवाब के बजाए सवाल किया, ‘आपको क्या लगता है?’ रिपोर्टर ने कहा, ‘बिलकुल नहीं.’ इस पर विराट कोहली ने कहा, ‘ये आपका मानना है. शुक्रिया.’

ऐसा लगता है कि शास्त्री ने अभी भी नहीं सिखा है 

और ऐसा लगता है कि शास्त्री ने अभी भी अपने सबक नहीं सीखे हैं. हाल ही में, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में चल रही टेस्ट सीरीज़ के दौरान एक और विवादित टिप्पणी की. ऑस्ट्रेलिया और पर्थ में दूसरा टेस्ट जीतने के बाद रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था.चोटिल स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की जगह उमेश यादव को चौथे तेज के रूप में चुनने का भारत का फैसला बुरी तरह से विफल रहा क्योंकि पिच ने स्पिनरों की मदद की.

रवि शास्त्री के हजार किलोमीटर वाले बयान पर सुनील गवास्कर ने ऐसे कसा तंज 

उसके बाद भारतीय टीम की जमकर आलोचना हुई थी. जिसके बाद रवि शास्त्री ने कहा था हजार किलोमीटर दूर बैठ कर टीम की आलोचना करना आसान है. मैदान पर असली मुकाबला खेलना होता है.

अब आखिरी टेस्ट के चौथे दिन सुनील गवास्कर ने रवि शास्त्री पर तंज कसते हुए कहा कि, अगर हजार किलोमीटर दूर बैठे आलोचना नहीं होती. तो शायद ये परिणाम नहीं आते.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करेंजिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके। 

 

The post सुनील गावस्कर ने लाइव टीवी पर बनाया भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री का मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.