विश्व क्रिकेट में अब तक के इतिहास पर गौर किया जाए तो कई महान बल्लेबाज हुए हैं जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी क्षमता से क्रिकेट जगत में खूब नाम कमाया। इन बल्लेबाजों की बात करें तो भारत भूमि से आने वाले मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और मौजूदा क्रिकेट की रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली का नाम भी आता है।
विराट कोहली वर्सेज सचिन तेंदुलकर एक बार फिर
सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर के 24 साल भारतीय क्रिकेट टीम को दिए जिसमें उन्होंने रिकॉर्ड का अंबार लगा दिया। सचिन तेंदुलकर के द्वारा बनाए गए अनगिनत रिकॉर्ड का टूटना तो मुश्किल नजर आ रहा था।

लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे समय के साथ भारतीय क्रिकेट में ही एक सितारा मिला जिसका नाम है विराट कोहली… जिन्होंने अपने करियर के इन 10 सालों में सचिन तेंदुलकर के कई रिकॉर्ड को तो तोड़ दिया है तो कई रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं।
केएल राहुल-हार्दिक पंड्या ने दी सचिन-कोहली की तुलना को जन्म
वैसे दोनों ही बल्लेबाज अलग-अलग दौर के रहे हैं और दोनों में अभूतपूर्व काबिलियत नजर आयी जिससे कहना बहुत ही मुश्किल हो सकता है कि दोनों में से ही ज्यादा सर्वश्रेष्ठ कौन है।

लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा खिलाड़ी हार्दिक पंड्या और केएल राहुल ने हाल ही में एक टीवी प्रोग्राम में विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर से बेहतर बता कर फिर से इन दोनों दिग्गज बल्लेबाजों की तुलना को जन्म दे दिया है।
हार्दिक पंड्या और केएल राहुल आए सचिन के फैंस के निशाने पर
टीवी प्रोग्राम कॉफी विद करण में करण जौहर के द्वारा केएल राहुल और हार्दिक पंड्या से सचिन-विराट में बेहतर बल्लेबाज के बारे में सवाल किया तो दोनों ने ही बिना किसी देर के एकमत राय से विराट कोहली का नाम ले लिया। इसके बाद ये दोनों ही युवा खिलाड़ी सचिन से कोहली को बेहतर बताने को लेकर जमकर निशाने पर हैं।

लेकिन इसके साथ ही इन दोनों खिलाड़ियों ने एक बार फिर से विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर में बेहतर कौन की चर्चा को जन्म दे दिया है। विराट कोहली की बायोग्राफी लिखने वाले लेखक विजय लोकपल्ली ने इस तुलना के बीच अपनी राय रखी।
विराट कोहली की बायोग्राफी लिखने वाले लेखक विजय लोकपल्ली की राय में…
विजय लोकपल्ली ने कहा कि “विभिन्न पीढ़ियों के खिलाड़ियों के बीच तुलना नहीं की जानी चाहिए। लेकिन एक कप्तान के रूप में वो अपनी फिटनेस, अपनी बल्लेबाजी और अपने नेतृत्व के साथ एक उदाहरण को सेट करते हैं।”

“उनकी बल्लेबाजी टॉप क्लास की है। उन्हें किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है और किसी भी प्रारूप में भारतीय टीम का नेतृत्व करने के लिए कोई बेहतर व्यक्ति नहीं है।”
लोकपल्ली ने आगे कहा कि
“जहां तक तुलना की जाती है, मुझे लगता है कि विजय हजारे या सुनील गावस्कर जैसे पूर्व खिलाड़ियों के प्रयासों की भी उपेक्षा करना या युगों की तुलना करना अनुचित है। गावस्कर अपने समय के सितारा रहे थे, तेंदुलकर ने अपने युग पर शासन किया और कोहली नई पीढ़ी के स्टार हैं, इसलिए सभी अपने स्थान पर चैंपियन हैं।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post विराट कोहली की बायोग्राफी लिखने वाले विजय लोकपल्ली ने बताया विराट-सचिन में कौन है महान appeared first on SportzWiki Hindi.