इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की सीरीज का अंतिम मैच बारिश की वजह से ड्रॉ रहा लेकिन इसके साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज जीतकर अपने आप में एक इतिहास बनाया है। आपको बता दे कि भारतीय टीम ने लगभग 70 साल बाद ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की है। भारतीय टीम ने चार मैचों के इस टेस्ट सीरीज को 2-1 से जीत हासिल की है। आपको बता दे कि विराट कोहली की कप्तानी वाली युवा भारतीय टीम ने सीरीज की जीत का जश्न भी अपने अंदाज में मनाया है।
Cheteshwar Pujara: can bat, can't dance?
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 7, 2019
Celebrations have well and truly begun for Team India! #AUSvIND pic.twitter.com/XUWwWPSNun
भारतीय टीम ने सीरीज की जीतने के बाद सभी साथियों को जीत की बधाई दी साथ ही इसके साथ ही सभी खिलाड़ियों ने अपने पैर आगे-पीछे करते हुए डांस करने लगे। उनके इस तरह के डांस के बाद जब कोहली से पूछा गया कि टीम मैदान पर क्या कर ही थी तब बताया कि ये रिषभ पंत ने इस तरह का मूव करना शुरू किया इसके बाद पूरी टीम सिर्फ पुजारा को छोड़कर इस तरह करने लगे। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज अपने नाम की है। जीत का जश्न मनाने के लिए विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी मैदान पर आईं।
भारतीय टीम ने सीरीज जीतकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किये है साथ ही आपको बता दे कि ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली भारत पहली एशियाई टीम बन गई। इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मैच की सीरीज खेली जानी है।
और ये भी पढ़े:
सिडनी टेस्ट में कमाल कर गया यूपी का यह छोरा, जानिए टीम इंडिया के चाइनामैन बॉलर की 10 खासियत
विराट ने अनुष्का के साथ कुछ इस तरह सेलिब्रेट किया जीत का जश्न
भारत की ऐतिहासिक जीत पर सदी के महानायक ने पोस्ट की कविता
Herald