Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रिकॉर्ड की झड़ी लगा रहे युवा बल्लेबाज शुबमन गिल इतिहास रचने से चूके

भारतीय टीम का दरवाजा खटखटा रहे युवा बल्लेबाजी शुबमन गिल ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। घरेलू मैचों में पंजाब के लिए खेलने वाले इस बल्लेबाज ने रनों का अम्बार लगा दिया है। हाल ही में तमिलनाडु के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में उन्होंने 268 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा अंडर-19 विश्व कप 2018 में वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी थे।

अब तक ऐसा रहा है रिकॉर्ड

युवा बल्लेबाज शुबमन गिल ने अंडर-19 वनडे क्रिकेट में 100 से ज्यादा की औसत से रन बनाये हैं। अब प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी उनका बल्ला जमकर बोल रहा है। अभी तक उन्होंने 8 मैच की 14 पारियों में ही बल्लेबाजी की है।

इन 14 पारियों में उनके बल्ले से 82.5 की औसत से 990 रन निकले हैं। इसमें 3 शतक और 6 अर्धशतक भी शामिल है। इन मैचों में उनका सबसे बड़ा स्कोर 268 रन का रहा है, जो उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ बनाया था।

सभी मैच में बनाया 50+ का स्कोर

19 वर्षीय दाएँ हाथ के इस बल्लेबाज ने अभी तक खेले गये सभी 8 मैच 50+ का स्कोर बनाया है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह बल्लेबाज की क्या क्षमता है।

पिछले ही सप्ताह रणजी ट्रॉफी मैच में उन्होंने मैच की चौथी पारी में हैदराबाद के खिलाफ 154 गेंद में 148 रनों की पारी खेली थी। भले ही वह मैच ड्रा हो गया हो लेकिन उनके प्रदर्शन ने सभी का दिल जीत लिया।

बड़ा रिकॉर्ड बनाने से चूके

शुबमन गिल के पास प्रथम श्रेणी क्रिकेट का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका था। अभी तक किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने पहले 8 प्रथम श्रेणी मैच में एक हजार रन पुरे नहीं किये थे। गिल भी इसे पूरा करने से चूक गये।

केरला के खिलाफ गिल के पास इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने का मौका भी था। हालाँकि टीम के जीत के लिए 131 रन चाहिए थे और वह 69 रन बनाकर नाबाद रह गये। अब अगले मैच में उनके पास अपने एक हजार प्रथम श्रेणी रन पूरा करने का मौका होगा।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post रिकॉर्ड की झड़ी लगा रहे युवा बल्लेबाज शुबमन गिल इतिहास रचने से चूके appeared first on SportzWiki Hindi.