ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन की तारीफ टीम इंडिया सहित देश के दिग्गज क्रिकेटरों ने की है। बता दें कि जसप्रीत बुमराह 48 विकेट लेकर साल 2018 में बुमराह टेस्ट रैंकिंग में चौथे स्थान पर रहे। ऑस्ट्रेलिया के साथ हुई बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में बुमराह और नाथन लायन ने सबसे ज्यादा 21 विकेट चटकाए। बुमराह ने 4 मैच की इस सीरीज में 17 की औसत से 21 विकेट लिए।
दी वीक में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, रणजी खेलते वक्त जसप्रीम बुमराह ओवरसीज़ पिचों के लिए भी तैयारी करते थे। मैच खेलने या फिर प्रेक्टिस खत्म होने के बाद वह रणजी कोच हितेश मजूमदार से भारत से बाहर बॉलिंग करने के लिए टिप्स लेते थे।एक बार बुमराह के कोच केतुल पुरोहित ने उनके बॉलिंग एक्शन में बदलाव किया, इसके बाद उनकी स्पीड घटकर आधी रह गई। इसके बाद दोबारा बुमराह ने अपनी बॉलिंग एक्शन में बदलाव नहीं किया।
टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज बन चुके जसप्रीत बुमराह कुछ साल पहले बैंगलोर में पेस अकेडमी में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा के पास डरते हुए पहुंचे। बुमराह ने मैक्ग्रा से पूछा कि क्या मैं कभी टेस्ट बॉलर बन पाउंगा? तब ग्लेन मैक्ग्रा ने कहा था कि तुम एक अच्छे गेंदबाज हो, अपने ऊपर काम करों। मतलब साफ है, संघर्ष के दिनों में भी जसप्रीत बुमराह को पूरा यकीन था कि वह एक दिन टेस्ट बॉलर जरूर बनेंगे।
गौरतलब है कि अभी हाल में ही एक पाकिस्तानी बच्चे की वीडियो वायरल हुई है, जो बुमराह की तरह बॉलिंग करता दिख रहा है। वसीम अकरम, इमरान खान, शोएब अख्तर जैसे तेज गेंदबाजों वाले देश में बुमराह के लिए यह तगड़ा कॉम्प्लिमेंट है।
Herald