Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रियाल मैड्रिड-विलारियल ने साल के पहले मैच में  खेला ड्रॉ

मैड्रिड
रियाल मैड्रिड ने अपने वर्ष की शुरूआत विलारियल के खिलाफ 2-2 के ड्रॉ के साथ की है। विलारियल के लिये मिडफील्डर सांती काज़रोला ने आखिरी समय में गोल करते हुये टीम की हार टाल दी। लीगा सेंटानडेर खिताब की होड़ में लगी मैड्रिड इस ड्रॉ के साथ अब एफसी बार्सिलोना से सात अंक पीछे है जबकि तालिका में सबसे नीचे चल रही विलारियल की स्थिति में सुधार हुआ है जो एथलेटिक क्लब बिलबाओ से गोल अंतर से आगे पहुंच गयी है। विलारियल को मैच की शुरूआत के केवल चार मिनट बाद बढ़त मिल गयी जब कार्जाेला ने पहला गोल किया।

स्पेनिश खिलाड़ी को मैड्रिड के पेनल्टी क्षेत्र में दायीं ओर गोल करने के लिये काफी जगह मिल गयी जिसका फायदा उठाकर उन्होंने थिबाउट कोर्टाेइस को छकाते हुये गेंद को बॉक्स में पहुंचा दिया। हालांकि उसकी यह बढ़त देर तक बरकरार नहीं रही और तीन मिनट बाद करीम बेनजेमा ने विलारियल के डिफेंस को भेदते हुये हेडर दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके 20 मिनट बाद रफाएल वराने ने मैड्रिड के लिये दूसरा गोल कर स्कोर 2-1 पहुंचा दिया। रियाल मैड्रिड को हालांकि हाफटाइम से ठीक पहले उस समय झटका लगा जब गैरेथ बेल को मांसपेशियो में खिंचाव आ गया और उनकी जगह लुकास वाज़कुएज़ को टीम में लाया गया। वाज़कुएज़ का एक अच्छा शॉट फिर विलारियल के गोलकीपर सर्जियो आसेंजो ने बचाते हुये टीम को बढ़त लेने से रोक दिया। विलारियल के लिये फिर कार्जाेला ने निर्धारित समय की समाप्ति से नौ मिनट पहले गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर पहुंचा दिया। मैच की समाप्ति से पूर्व चंद क्षणों में फिर मैड्रिड ने वापसी के भरपूर प्रयास किये लेकिन वह बढ़त में सफल नहीं हो सकी और मैच बराबरी पर समाप्त हो गया।