Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: चहल टीवी पर मोहम्मद शमी ने किया डेब्यू, खोले ड्रेसिंग रूम के कई राज, इस नाम से पुकारते हैं साथी खिलाड़ी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल  रही वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर रही है. भारतीय टीम ने पांच मैचों में से तीन मैच जीतकर पहले ही सीरीज अपने नाम कर लिया है. इन तीन मैचों में मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन किया है. दो मैचों में तो वो मैन ऑफ़ द मैच थे. इसी के साथ उनका चहल टीवी पर भी डेब्यू हुआ.

बता दें, भारतीय टीम ने कल खेले गए तीसरे मैच में सात विकेट से जीत लिया. इसमें शमी ने अपनी शानदार गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया. उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किएं. उसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली के बेहतरीन अर्धशतक की मदद से भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की.

यहाँ जाने चहल टीवी पर मोहम्मद शमी ने क्या कहा ?

 

भारतीय टीम के इस समय के सबसे शानदार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चहल टीवी पर अपना डेब्यू किया. उन्होंने बताया वो कैसे इतना बढ़िया प्रदर्शन कर पा रहे हैं. साथ ही उन्होंने ड्रेसिंग रूम के माहौल के बारे में भी बताया. उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों को एक परिवार के रूप में बताया. जिसकी वजह से वो इतना बढ़िया प्रदर्शन कर पा रहे हैं.

चहल ने किया खुलासा, शमी का ड्रेसिंग रूम में क्या है नाम?

वहीं चहल टीवी को प्रमोट करते हुए कहा, चहल बहुत शरारती है. आप इसके चैनल को ऐसे ही देखें और अपना प्यार बनाए रखें. चहल ने ये भी बताया शमी को ड्रेसिंग रूम में किस नाम से पुकारा जाता है. उन्होंने बताया की शमी का नाम ड्रेसिंग रूम में लाला है. और सब उनको लाला कह के पुकारते हैं. इसके साथ ही चहल ने कहा, हमारे लिए तो अब 7 विकेट ही बचते हैं शमी पहले ही 3 विकेट ले जाते हैं.

यहाँ देखें शमी ने और क्या क्या मस्ती की चहल के साथ

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post वीडियो: चहल टीवी पर मोहम्मद शमी ने किया डेब्यू, खोले ड्रेसिंग रूम के कई राज, इस नाम से पुकारते हैं साथी खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.