Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हैमिल्टन में भारत का रिकॉर्ड दे सकता है कप्तान रोहित शर्मा को सिर दर्द, ऐसे हैं अब तक के आंकड़े

न्यूजीलैंड और भारत के बीच वनडे सीरीज का चौथा मैच 31 जनवरी को हैमिल्टन में खेला जायेगा। सीरीज के पहले तीनों मैचों को एकतरफा अपने नाम कर भारत ने पहले ही सीरीज अपने नाम कर लिया है। इस मैच भारतीय टीम जहाँ अपने बेंच स्ट्रेंथ को अजमाना चाहेगी वहीं न्यूजीलैंड की टीम किसी भी तरह सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

हैमिल्टन में भारत का खराब रिकॉर्ड

चौथा मैच हैमिल्टन के सिडैन पार्क पर मैदान पर खेला जाएगा। इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। इस मैदान पर भारत ने अब तक नौ वनडे मैच खेले है। इनमें से तीन में उसे जीत मिली है, जबकि छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

इसके साथ ही इस मैदान पर सबसे छोटा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी भारतीय के नाम दर्ज है। 2003 में न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैदान पर भारतीय टीम सिर्फ 122 रनों पर आउट हो गयी थी।

रोहित शर्मा सुधारना चाहेंगे रिकॉर्ड

हैमिल्टन में भारत का रिकॉर्ड भले ही अच्छा नहीं है लेकिन कप्तान रोहित शर्मा इसे सही करने की पूरी कोशिश करेंगे। उनकी कप्तानी में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्हें अभी तक सिर्फ एक वनडे मैच में हार मिली है।

इस सीरीज में भी टीम इंडिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। किसी भी विभाग में न्यूजीलैंड भारत के आसपास भी नहीं पहुँच पाया है। इससे लगता है कि टीम इस आंकडें को जरुर बेहतर करना चाहेगी।

2009 में भारत को मिली थी जीत

भारत को इस मैदान पर जो तीन जीत मिली है, उसमें सिर्फ एक ही न्यूजीलैंड के खिलाफ है। ज़िम्बाब्वे और आयरलैंड के खिलाफ मिली है। ज़िम्वाब्वे के खिलाफ विश्व कप 1992 और आयलैंड के खिलाफ विश्व कप 2015 में जीत मिली।

न्यूजीलैंड को भारत ने इस मैदान पर एकमात्र बार 2009 दौरे पर हराया था। इसी मैदान पर वीरेंद्र सहवाग ने 60 गेंदों पर शतक बनाया था। यह उस समय भारत के लिए सबसे तेज वनडे शतक भी था।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post हैमिल्टन में भारत का रिकॉर्ड दे सकता है कप्तान रोहित शर्मा को सिर दर्द, ऐसे हैं अब तक के आंकड़े appeared first on SportzWiki Hindi.