Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सुनील गावस्कर ने की थी रवि शास्त्री की आलोचना, अब शास्त्री ने दिया करारा जवाब

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 के अंतर से हरा दिया है. भारतीय टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया की धरती में टेस्ट सीरीज जीती है.

हालाँकि, इस टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड में हार का सामना करना पड़ा था और भारतीय टीम की जमकर आलोचना भी हुई थी. इसी बीच भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने एक बयान दिया है. जिसमे उन्होंने कई रोचक बातें कही है.

आलोचकों का काम, सिर्फ आलोचना करना

रवि शास्त्री ने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए अपने एक बयान में इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, “अगर आप किसी भी चीज को हासिल करने के लिए ईमानदार होते हैं, तो आपके पास जुनून होता हैं और आपके पास जीत की भूख होती है, फिर आप लोगो की परवाह नहीं करते है और यह नहीं सोचते हैं, कि लोग क्या कहेंगे.

अब आप स्कोरबुक को देखों, परिणाम को देखो, इतिहास बन चूका है. आलोचकों का काम सिर्फ आलोचना करना है आप उन्हें दूर रख सकते है.”

अल्पसंख्यक है आलोचक

रवि शास्त्री ने आगे अपने बयान में कहा,  “मुझे लगता है, कि जो लोग आलोचक है, वे अल्पसंख्यक है. उनकी संख्या कम है. इस भारतीय क्रिकेट के लाखों प्रशंसक है. 

हम आलोचनाओं की परवाह नहीं करते है. मैं आलोचकों को धन्यवाद कहूँगा, हमें बुरे वक्त में साथ ना देने के लिए. आलोचकों का काम आलोचना करना है. वह करते रहेंगे.”

कोई भी भारतीय टीम नहीं है जो एक वर्ष में तीन देशों में जीती हो

रवि शास्त्री ने आगे अपने बयान में कहा, “कोई भी भारतीय टीम नहीं है जो एक वर्ष में तीन देशों में जीती हो. हमने दक्षिण अफ्रीका में एक टेस्ट मैच जीता, इंग्लैंड में एक टेस्ट मैच जीता और ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीत ली है. आपको यह महसूस करने के लिए अपने मौके लेने होंगे, कि क्या टीम का सबसे अच्छा संयोजन है समय लगता है. 

यदि आप प्रयोग करने से डरते हैं, तो आप कभी नहीं जान पाएंगे, कि सही संयोजन क्या है. आप गलतियाँ कर सकते हैं और आप गलतियाँ क्यों करते है, ताकि आप उन गलतियों से सीखें, लेकिन यदि आप प्रयोग नहीं कर रहे है, तो मतलब आप गूंगे बने हुए है, इसलिए स्मार्ट बनें और अपनी गलतियों से सीखें.”

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post सुनील गावस्कर ने की थी रवि शास्त्री की आलोचना, अब शास्त्री ने दिया करारा जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.