भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ इन दिनों क्रिकेट में भारत की नई नई प्रतिभा तराश रहे हैं. वो इस समय भारत के अंडर 19 और इंडिया ए दोनों के कोच हैं. उनकी ही कोचिंग में भारतीय टीम ने अंडर 19 का विश्व कप अपने नाम किया. उन्होंने भारतीय टीम को ऋषभ पंत, शुभमन गिल पृथ्वी शॉ जैसे शानदार युवा खिलाड़ी दिएं.
बता दें, अभी कुछ दिन पहले. कॉफ़ी विद करण शो में औरतो के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के वजह से. भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज के एल राहुल और टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टीम से बाहर कर दिया गया है. इन दोनों खिलाड़ियों को इसकी बहुत बड़ी सजा चुकानी पड़ी है. इनको ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से टीम से बाहर किया गया है.
‘जब आप अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं तो इस पहचान के साथ एक जिम्मेदारी भी आती है’

भारतीय टीम के इस महान पूर्व बल्लेबाज ने इन दोनों पर तंज कसते हुए कहा,यह बहुत जरूरी है कि आप खेल के मैदान से दूर रहकर आराम करें और यह सोचना बिल्कुल गलत हैं कि मैंने अपनी लाइफ में आनंद नहीं लिया.
द्रविड़ ने कहा,
‘ऐसा नहीं है कि मैंने एन्जॉय नहीं किया या मैं बाहर नहीं गया.लेकिन जब आप अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं और सौभाग्य या दुर्भाग्य से लोग आपको पहचानने लगते हैं, तो इस पहचान के साथ एक जिम्मेदारी भी आती है. इसलिए आपको अपने लिए इन नियमों का पालन करना चाहिए.’

‘युवाओं के लिए सोशल मीडिया के साथ डील करना चुनौतीपूर्ण है’
राहुल द्रविड़ एक समय भारतीय टीम का सबसे अहम हिस्सा थे. उनकी बल्लेबाजी की वजह से उनको द वाल कहा जाता है. उनको आउट करना किसी भी गेंदबाज के लिए सपना होता था. जब वो एकबार सेट हो जाते थे. तब यह खिलाड़ी जल्दी आउट ही नहीं होता था. उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी भी की है.

इस पूर्व कप्तान ने आगे कहा,
‘आज के दौर के युवाओं के लिए सोशल मीडिया के साथ डील करना चुनौतीपूर्ण है.इसके कुछ पोजिटिव पहलू भी हैं, लेकिन इसके साथ-साथ कुछ निगेटिव चीजों के टैग भी लग जाते हैं.’ ‘मैं उस दौर में बड़ा हुआ, जब यह मेरे आसपास नहीं था. यह कोई मुद्दा नहीं है. मेरे ख्याल से सवाल यह है कि हम कितनी जिम्मेदारी से इसे इस्तेमाल करते हैं. आप लोगों को इसका इस्तेमाल करने से नहीं रोक सकते. बस आप जिम्मेदार बनिए और खुद से पूछिए अगर यह आपको प्रफैशनली मदद कर रहा है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें
The post हमेशा शांत रहने वाले राहुल द्रविड़ ने हार्दिक पांड्या और केएल राहुल विवाद पर दिया हैरान करने वाले बयान, कहा… appeared first on SportzWiki Hindi.