भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हरा दिया है. भारतीय टीम की इस सीरीज जीत में चेतेश्वर पुजारा ने सबसे अहम भूमिका निभाई है.
सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में 193 रन की शानदार पारी खेली थी. चेतेश्वर पुजारा को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए ‘मैन ऑफ़ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया.
सीरीज में दूसरी बार बने ‘मैन ऑफ़ द मैच’

चेतेश्वर पुजारा ने साल 2018-19 की इस सीरीज में कुल दो ‘मैन ऑफ़ द मैच’ के खिताब जीते है. उन्होंने दो ‘मैन ऑफ़ द मैच’ के खिताब जीतकर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है. दरअसल, वह ऑस्ट्रेलिया की धरती में भारत के लिए सबसे ज्यादा ‘मैन ऑफ़ द मैच’ जीतने के मामले पर दूसरे स्थान में आ गये है.
सचिन ने जीता था कुल 3 बार ‘मैन ऑफ़ द मैच’

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया की धरती में कुल 3 बार ‘मैन ऑफ़ द मैच’ का खिताब जीता था. सचिन तेंदुलकर ने 1999 साल 2004 और साल 2008 के एक-एक टेस्ट मैच में ‘मैन ऑफ़ द मैच’ का खिताब जीता था. सचिन के बाद ऑस्ट्रेलिया की धरती में सबसे ज्यादा ‘मैन ऑफ़ द मैच’ जीतने की लिस्ट में अब चेतेश्वर पुजारा का नाम आ गया है.
सीरीज में लगाये कुल 3 शतक

आपकों बता दें, कि इस सीरीज में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है. चेतेश्वर पुजारा ने इस सीरीज में कुल 3 शतक लगाये. उन्होंने एडिलेड, मेलबर्न और सिडनी के मैदान पर शतक लगाये थे.
एडिलेड और मेलबर्न के मैदान पर भारत ने जीत भी हासिल की, वहीं मेलबर्न टेस्ट मैच ड्रा रहा है, भारत के सीरीज में 2-1 से जीतने में पुजारा का एक बहुत अहम योगदान रहा है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post ‘मैन ऑफ़ द मैच’ लेने के साथ चेतेश्वर पुजारा ने बना डाला ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.