भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच में भारतीय टीम को 34 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच में भारतीय टीम का मध्यक्रम एक बार फिर फ्लॉप साबित हुआ था. लम्बे समय से भारतीय टीम के साथ यह समस्या बनी हुई है.
मध्यक्रम की एक बार फिर खुली पोल

पिछले दो साल से भारतीय टीम का मध्यक्रम एक्सपोज हो रहा है और सिडनी में खेले गये पहले वनडे मैच के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ. मध्यक्रम के बल्लेबाज अम्बाती रायडू सिडनी वनडे में जहां शून्य के स्कोर पर आउट हो गए थे. वहीं दिनेश कार्तिक मात्र 12 रन ही भारतीय टीम के लिए बना पाये थे. रविन्द्र जडेजा भी मात्र 8 रन के स्कोर पर ही आउट हो गए थे.
एमएस धोनी ने 51 रन जरुर टीम के लिए बनाये थे, लेकिन उनकी इस पारी ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को जीताने का काम किया था, क्योंकि उनके यह 51 रन 96 गेंदों पर मात्र 53.13 के स्ट्राइक रेट से आये थे.
सेटल नहीं है मध्यक्रम

बता दें, कि भारत के टॉप-3 बल्लेबाज तो रोहित शर्मा, शिखर धवन और विराट कोहली के रूप में सेट हैं और यही तीनों विश्व कप 2019 में भारत के लिए टॉप-3 पर बल्लेबाजी करेंगे, लेकिन अबतक भारतीय टीम का मध्यक्रम सेटल नहीं हैं. भारतीय टीम मैनेजमेंट को खुद नहीं पता हैं, कि उनका कौन सा खिलाड़ी मध्यक्रम में किस नंबर पर बल्लेबाजी करेगा ?
भारत अपने नंबर-4 , 5 और 6 के बल्लेबाजों को अबतक नहीं खोज पाया हैं. पिछले दो साल से भारतीय टीम के मध्यक्रम का प्रदर्शन बहुत खराब रहा, जिसके चलते भारतीय टीम की यह चिंता और ज्यादा बढ़ गई है.
मध्यक्रम की वजह से विश्व कप में मिल सकती है निराशा

भारतीय टीम को अपने मध्यक्रम की वजह से विश्व कप 2019 में हार का सामना करना पड़ सकता है. विश्व कप 2019 से पहले भारतीय टीम को अब मात्र 12 वनडे मैच और खेलने है, लेकिन अबतक भारत की मध्यक्रम की चिंता खत्म नहीं हुई है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post ऑस्ट्रेलिया में भारत की खुली पोल, इस कमजोरी के कारण विश्व कप में करना पड़ सकता है हार का सामना appeared first on SportzWiki Hindi.