Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत को ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज जिताने के बाद कप्तान विराट ने मैदान में ही कर दी ये हरकत

इंटरनेट डेस्क। विराट बिग्रेड ने आज 72 साल बाद कंगारू धरती पर इतिहास रचने में कामयाबी हासिल की। कंगारू धरती पर खेले जा रहे चार टेस्ट मैचों की सीरीज को भारतीय टीम ने 2-1 से जीत ​ली। सिडनी में खेले जा रहा अंतिम मैच पांचवे दिन बारिश के कारण नहीं खेला जा सका और मैच ड्रा हो गया। इसी के साथ भारत ये सीरीज जीतने में सफल रहा।

इसी के साथ विराट एंड कंपनी ने कंगारूओं को उनकी की धरती पर चित कर के भारतवासियों को नए साल का तोहफा देने में सफल रहे। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कंगारू धरती पर इस ऐतिहासिक जीत का जश्न अपनी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ सेलिब्रेट किया। जब मैदान पर प्रेजेंटेशन सेरेमनी आयोजित हो रही थी तभी अनुष्का शर्मा भी पहुंच गई और विराट ने अनुष्का के साथ मैदान में शानदार तस्वीरें खिचवाई और विराट ने अपनी पत्नी अनुष्का को मैदान में ही गले लगा लिया।

बॉर्डर गावस्कर सीरीज जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एलन बॉर्डर ने ​कप्तान विराट कोहली को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अवॉर्ड से सम्मानित किया। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज में कंगारू टीम को पहले मैच में 31 रनों से और तीसरे मैच में 147 रनों से हरा था। कंगारू टीम ने एकमात्र दूसरा टेस्ट मैच 146 रनों से जीता। चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत के चेतेश्वर पुजारा ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और सीरीज में सबसे ज्यादा 500 से अधिक रन बनाएं। इसके साथ ही सिडनी टेस्ट में 193 रन बनाने पर चेतेश्वर पुजारा को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। साथ ही पुजारा को मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी मिला।