Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गम भरा साबित हुआ सचिन और कांबली के लिए साल का दूसरा दिन, दोनों को लगा ये बड़ा झटका

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, विनोद कांबली और प्रवीण आमरे के लिए आज दुखी करने वाली खबर सामने आयी है। आज इन स्टार खिलाडियों के कोच रमाकांत आचरेकर का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि क्रिकेट कोच आचरेकर काफी लंबे समय से बिमारी के शिकार से जिनका आज 87 साल की उम्र में निधन हो गया।

आपको बता दे कि क्रिकेट कोच आचरेकर ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बचपन के कोच है उन्होंने ने कई कई स्टार खिलाड़ी खेल सीखा हैं। साथ ही आपको बता दे 1932 में मुंबई में जन्में रमाकांत आचरेकर क्रिकेट के दिग्गज कोचों में से एक रहे हैं। साथ ही वह मुंबई क्रिकेट टीम के चयनकर्ता भी रह चुके हैं। उनको इसके लिए भारत सरकार द्वारा द्रोणाचार्य और पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। बचपन में सचिन तेंदुलकर के बड़े भाई अजीत ही उन्हें कोचिंग के लिए रमाकांत आचरेकर के पास लेकर गए थे।

कोच रमाकांत आचरेकर शिक्षा लेने के बाद ही सचिन ने विश्व क्रिकेट में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। साथ ही आज भी सचिन उनको अपना आदर्श मानते है। साथ ही आचरेकर के शिष्य विनोद कांबली ने भी अपने करियर के शुरुआती दौर में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ी कई बार उनसें अभी भी मिलने जाते रहें है।

और ये भी पढ़े:

Ind vs Aus: कल सिडनी के मैदान ये 70 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने उतरेगी भारतीय टीम

...जब बल्लेबाजों ने 1 गेंद पर बना लिए 286 रन, इतने ही रनों पर पारी भी घोषित कर दी



Herald