इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने कंगारू धरती पर पिछले साल शानदार प्रदर्शन किया। कप्तान विराट की अगुवाई में भारतीय टीम ने कंगारू धरती पर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में दो मैच जीतकर अजेय बढ़त हासिल कर ली। अभी इस चार टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मैच सिडनी में खेला जाने वाला है। सिडनी में भारत और कंगारू टीम के बीच 3 जनवरी को अंतिम टेस्ट मैच खेला जाएगा।
विराट और अनुष्का ने इस तरह सेलिब्रेट किया न्यू ईयर, सोशल मीडिया पर शेयर की शानदार तस्वीरें
इसी के साथ मीडिया से खबर आ रही हैं कि ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में टेस्ट टीम ऑफ द ईयर का घोषणा की है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जारी इस टेस्ट टीम आफ द ईयर टीम में भारत के कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जगह बनाने में सफल रहे है। कंगारू टीम की ओर से जारी इस टेस्ट टीम आफ द ईयर टीम में कंगारू का एकमात्र खिलाड़ी नाथन लियोन ही जगह बनाने में कामयाब रहे है।
BYE BYE 2018: ये हैं वो भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने इस साल T20 में लगाएं सबसे ज्यादा छक्के
ऑस्ट्रेलिया की ओर से जारी टेस्ट टीम ऑफ द ईयर टीम की कमान न्यूजीलैंड के तूफानी बल्लेबाज और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करने वाले केन विलियमसन के हाथ में होगी। वहीं, इस टीम में जोस बटलर विकेटकीपर की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
इस प्रकार हैं कंगारू टेस्ट टीम ऑफ द ईयर: केन विलियमसन (कप्तान), विराट कोहली, कुशल मेंडिस, टॉम लैथम, एबी डिविलियर्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, कगिसो रबाडा, नाथन लियोन, मोहम्मद अब्बास और जसप्रीत बुमराह।