Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विडियो: ट्रेविस हेड का विकेट लेने के लिए ऐसे मैदान पर लोट गएं कुलदीप यादव

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम ने पूरी तरह से अपनी पकड़ बना ली है. भारतीय टीम की शानदार बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों ने कहर बरपा दिया है. भारतीय टीम के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के आधी से अधिक टीम को वापस भेज दिया है.

ट्रेविस हेड ऑस्ट्रेलिया के लिए बनाए सीरीज में सबसे अधीक रन कुलदीप ने ऐसे बनाया अपना शिकार 

ट्रेविस हेड को कुलदीप यादव ने अपनी ही गेंद पर कैच कर ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका दे दिया. हेड 20 रन बनाकर आउट हुए. बता दें, हेड ऑस्ट्रेलिया के लिए इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उनसे ऑस्ट्रेलिया टीम को बहुत उम्मीद थी. लेकिन अच्छी शुरुआत मिलने के बाद उन्होंने अपना विकेट गवां दिया. उनके आउट होते हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिके और उनको भी कुलदीप यादव ने बोल्ड कर दिया. भारतीय टीम ने इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के सभी बल्लेबाजों को ड्रेसिंग रूम में भेज दिया है.

यहाँ देखें वीडियो

आर अश्विन को लगी चोट तब कुलदीप यादव को मिला मौका आते ही किया कारनामा 

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में आज तक कभी भी सीरीज जितने में कामयाब नहीं हो पाई है. अब जिस तरह से ये मैच चल रहा है वैसा देख के यही लग रहा है कि भारत इतिहास रचने में ज्यादा दूर नही है. बता दें, कुलदीप यादव इस सीरीज में अपना पहला मैच खेल रहे हैं. उन्हे इससे पहले इस सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला. इस मैच में आर अश्विन के चोटिल होने की वजह से वो टीम में आएं और अब तक क्या शानदार गेंदबाजी की है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट में 3 विकेट अपने नाम किए हैं.

ऑस्ट्रेलियाई टीम के दो सबसे काबिल बल्लेबाज डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ के प्रतिबंध की वजह से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की ये हालत हुई है. उनके टीम से निकलने के बाद ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा है.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

 

The post विडियो: ट्रेविस हेड का विकेट लेने के लिए ऐसे मैदान पर लोट गएं कुलदीप यादव appeared first on SportzWiki Hindi.