ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों ऑस्ट्रेलिया और भारतीय टीम के साथ जंग के उस तरफ ऑस्ट्रेलिया की घरेलू क्रिकेट टी-20 क्रिकेट लीग बिग-बैश लीग खेली जा रही है। बिग-बैश लीग का रोमांच समय के साथ ही अपने चरम पर जा रहा है और इसी बीच गुरुवार को एक मैच के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया।
बेन कटिंग को कैच लेते वक्त गेंद लगी चेहरे पर
जी हां गुरूवार को ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल चुके स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन कटिंग को एक कैच लेने के दौरान दर्दनाक हादसे का शिकार बनना पड़ा जिसके कारण उनका चेहरा लहुलुहान हो गया।

बिग-बैश टी-20 लीग 2018-19 के एक मैच में ब्रिस्बेन हिट और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में ब्रिस्बेन हिट का प्रतिनिधित्व कर रहे ऑलराउंडर बेन कटिंग एक कैच लेने के प्रयास में गेंद को अपने चेहरे पर ले बैठे।
गेंद लगते ही बेन कटिंग का चेहरा हुआ लहुलुहान
इसके बाद जो हुआ वो बेन कटिंग के लिए बहुत ही दर्दनाक हादसा हो गया। मेलबर्न रेनेगेड्स के बल्लेबाज मर्कस हैरिस का कैच का एक कैच बेन कटिंग की ओर हवा में जा उछला जहां बेन कटिंग ने कैच लेने की कोशिश तो की लेकिन गेंद उनके हाथों से छिटकती हुई उनके चेहरे पर जा लगी।

देखते ही देखते गेंद बेन कटिंग को चेहरे पर लगने के बाद खुन से सन गया। इसके बाद बेन कटिंग की तरफ सभी खिलाड़ी आए लेकिन इसके बाद उन्हें पैवेलियन से होते हुए अस्पताल ले जाया गया।
बेन कटिंग की चोट को लेकर आयी अपडेट, लगे हैं पांच टांके
बेन कटिंग के चेहरे पर गेंद से जबरदस्त चोट लगी जिसको लेकर ताजा अपटेड भी आ गई है। इसमें बेन कटिंग के चेहरे पर 5 टांके लिए गए हैं हालांकि चोट इतनी गंभीर नहीं बतायी जा रही है ।
UPDATE on @Cuttsy31: 5 stitches and ready to go! Passed concussion test.#BringTheHeat #BBL08
— Brisbane Heat (@HeatBBL) January 10, 2019
बेन कटिंग की चोट को लेकर शॉट खेलने वाले बल्लेबाज मर्कस हैरिस ने कहा कि “वो बहुत ही कटा हुआ लग रहा था लेकिन उम्मीद है कि सबकुछ ठीक है। “वहीं मार्क वॉ ने कहा कि “आप विश्वास नहीं करेंगे कि गेंद ने उन्हें कहा से हिट किया है।”
देखिए वीडियो
Ouch! #BBL08 pic.twitter.com/YCy9ntnHYT
— KFC Big Bash League (@BBL) January 10, 2019
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post वीडियो- बिग-बैश लीग में स्टार ऑलराउंडर बेन कटिंग के साथ हुआ कैच लेते हुए दर्दनाक हादसा, मैदान पर हुए लहुलुहान appeared first on SportzWiki Hindi.