इंटरनेट डेस्क। पिछले साल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास लेने वाले साउथ अफ्रीका के 360 डिग्री के नाम से मशहूर तूफानी बल्लेबाज एबी डीविलयर्स इन दिनों बीपीएल यानी कि बांग्लादेश प्रीमियर लीग में अपने बल्ले से जलवे बिखेर रहा है।
हिटमैन रोहित हैमिल्टन में रच सकते है इतिहास, इस मामले में बनेंगे पहले भारतीय
आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका के इस दिग्गज बल्लेबाज ने हाल ही में बीपीएल में डायनामइट्स के खिलाफ 50 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली। ये ही नहीं रंगपुर राइडर्स की ओर से खेलते हुए एबी डीविलयर्स ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स 85 रन नाबाद के साथ तीसरे विकेट के लिए 184 रनों की नाबाद पार्टनरशीप की। एबी ने इस दौरान अपनी इस आतिशी पारी के दौरान 8 चौके और 6 छक्के भी जमाए। इसी के साथ एबी और हेल्स ने टी20 में तीसरे विकेट की साझेदारी में एक रिकॉर्ड तौड़ साझेदारी की।
इसी के साथ ही एबी डिविलयर्स की इस तूफानी पारी के बदौलत टीम ने डायनामाइट्स को 8 विकेट से हराने में कामयाबी हासिल कर ली। एबी ने आईपीएल से पहले ये शानदार पारी खेल अपनी बल्लेबाजी का एकबार फिर जलवा बिखेर दिया है। आपको बता दें कि एबी छोटे फॉर्मेट के तूफानी बल्लेबाज है। साउथ अफ्रीका के इस तूफानी बल्लेबाज ने संन्यास लेने से पूर्व कई अहम मुकाबलों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। साउथ अफ्रीका का ये दिग्गज बल्लेबाज आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की और से मैदान में चौके छक्का लगाते नजर आता है।