Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बोपन्ना और शरण की जोड़ी ने जीता टाटा ओपन महाराष्ट्र का युगल खिताब

पुणे
भारत के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी ने शनिवार को टाटा ओपन महाराष्ट्र का युगल खिताब जीत लिया। बोपन्ना और शरण की जोड़ी ने फाइनल में ल्यूक बैमब्रिज और जोनी ओ’मारा की ब्रिटिश जोड़ी को 6-3, 6-4 से हराया। बोपन्ना और शरण का जोड़ी के तौर पर यह पहला एटीपी टूर खिताब है। बोपन्ना का यह कुल 18वां जबकि शरण का चौथा एटीपी खिताब है। बोपन्ना ने पूरे मैच के दौरान अपनी सर्विस पर सिर्फ चार अंक गंवाए। उन्होंने अपने दमदार खेल से शरण की खामियों को उजागर नहीं होने दिया। बोपन्ना और शरण की शीर्ष भारतीय जोड़ी ने बेहतरीन खेल दिखाया। पिछले साल दोनों की जोड़ी एटीपी विश्व टूर पर एक भी खिताब नहीं जीत सकी थी। उन्होंने इस दौरान एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद तोक्यो ओलंपिक 2020 को ध्यान में रखते हुए साथ खेलने का फैसला किया।