Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया से वनडे शृंखला भी जीत भारत ने बना दिए ये रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। स्पिन गेंदबाज यजुवेन्द्र चहल (42 रन पर छह) के करियर के शानदार प्रदर्शन के बाद पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (नाबाद 87) की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने तीसरे एवं अन्तिम वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से शिकस्त दी।

इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे शृंखला 2-1 से अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में पहली द्विपक्षीय सीरीज रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले आज तक भारतीय टीम ऐसी शृंखला ऑस्ट्रेलियाई धरती पर कभी नहीं जीत सकी थी।

इसके साथ ही यहभारत की ऐसी टीम भी बन गई है जिसने ऑस्ट्रेलिया के एक दौरे पर कोई भी शृंखला नहीं हारी हो। टी-20 शृंखला ड्रॉ करवाने के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट और वनडे सीरीज में 2-1 के समान अंतर से हराया है।

इससे पहले स्पिन गेंदबाज यजुवेन्द्र चहल (42 रन पर छह) के करियर के शानदार प्रदर्शन के पद पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48.4 ओवर में केवल 230 रन पर ही रोक दिया।इससे पहले चहल का वनडे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 22 रन पर पांच विकेट लेने का था।ऑस्ट्रेलिया की ओर से पीटर हैंड्सकॉम्ब ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। शॉन मार्श ने 54 गेंदों पर 39 रन बनाए। उस्मान ख्वाजा ने 51 गेंदों पर 34 रन का योगदान दिया।

इसके जवाब में भारत ने 49.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाकर जीत हासिल की। भारत की ओर से महेन्द्र सिंह धोनी ने मैच विजयी पारी खेलते हुए 114 गेंदों पर 87 रन बनाए। अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान धोनी ने 6 चौके लगाए। वहीं केदार जाधव ने भी अर्धशतक पारी खेल अपने चयन को सार्थक बनाया। उन्होंने नाबाद 61 रन बनाकर धोनी के साथ 121 रन की मैच विजयी साझेदारी की। कप्तान विराट कोहली ने 46 और शिखर धवन ने 23 रन का योगदान दिया।