Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गेंदबाजों और मार्कराम के प्रदर्शन के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने पाक पर शिकंजा कसा

केपटाउन
डुआन्ने ओलिवियर की शानदार गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरूवार को पाकिस्तान पर दबाव बना लिया । ओलिवियर ने 48 रन देकर चार विकेट लिये । हरी भरी पिच पर पाकिस्तानी टीम 177 रन बनाकर आउट हो गई। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर एडेन मार्कराम ने 78 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को दो विकेट पर 123 रन तक पहुंचा दिया था। पहले टेस्ट में मैच जिताने वाला प्रदर्शन करने वाले ओलिवियर के अलावा डेल स्टेन ने 48 रन देकर तीन विकेट चटकाये। पाकिस्तान के लिये सिर्फ कप्तान सरफराज अहमद (56) और शान मसूद (44) ही टिककर खेल सके ।