Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विकास ने पदार्पण बाउट शानदार तरीके से जीती

नयी दिल्ली
भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण ने पेशेवर सर्किट में जीत से शुरुआत की और न्यूयार्क में अमेरिका के स्टीव एंदादे को तकनीकी नाकआउट से पराजित किया। एंद्रादे का अनुभव छह मुकाबलों का है जिसमें उनका रिकार्ड 3-3 का है। यह उनका लगातार चौथी हार थी और इससे पिछली हार उन्हें नवंबर 2017 में मिली थी। विकास ने महान बॉब अरूम के टॉप रैंक प्रोमोशंस से करार किया है। उन्होंने छह दौर के सुपर वेल्टरवेट मुकाबले में पदार्पण किया। न्यूयार्क में स्टोन रिजार्ट कैसिनो में हालांकि यह बाउट शुक्रवार रात तक केवल दो राउंड तक ही चली। विकास ने बाउट के बाद ट्वीट किया कि मैंने अपनी पदार्पण बाउट जीत ली। आप सभी के समर्थन का शुक्रगुजार हूं।