खेल डेस्क। भारतीय टीम शनिवार को जब माउंट माउंगानुइ में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए मैदान में उतरेगी तो उसका लक्ष्य अपनी बढ़त दुगुनी करने का होगा। भारतीय टीम पांच मैचों की वनडे शृंखला में अभी 1-0 से आगे है। उसने नेपियर में खेले गए पहले मैच में मेजबान टीम को आठ विकेट से शिकस्त दी थी।
सीओए ने खत्म किया हार्दिक और राहुल का प्रतिबंध, लेकिन जांच अभी भी जारी
इस मुकाबले में कीवी टीम कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की फिरकी का सामना नहीं कर सकी। इन दोनों गेंदबाजों ने मिलकर छह विकेट हासिल किए थे। वैसे इस मैच में बदलाव की संभावना तो कम है, लेकिन माउंट माउंगानुइ में हालात को देखते हुए रवीन्द्र जडेजा की इस मैच में वापसी हो सकती है। रवीन्द्र जडेजा को पहले मैच में भी खेलने का मौका नहीं मिला था। इस मुकाबले में अंबाती रायुडू को ऑस्ट्रेलिया में नाकाम रहने के बाद एक और मौका दिया जा सकता है।
अब न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल होगा ये दिग्गज ऑलराउंडर!
पहले मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने नाबाद 75 रन पारी खेली फॉर्म में वापसी की है। वहीं कीवी टीम इस मैच में वापसी करना चाहेगी। पहले मैच में कप्तान केन विलियम्सन के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सका था।
राजस्थान रॉयल्स के इस पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ने क्रिकेट से लिया संन्यास
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, एमएस धोनी, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, विजय शंकर, शुभमान गिल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद, रवीन्द्र जडेजा।
बच्चन परिवार अब कबड्डी और फुटबॉल के बाद खरीदेगा ये आईपीएल टीम!
न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, कोलिन मुनरो, टॉम लाथम, रोस टेलर, कोलिन डे ग्रांडहोम, ट्रेंट बोल्ट, हेनरी निकोल्स, डग ब्रेसवेल, लॉकी फग्युर्सन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, मिशेल सेंटनेर, टिम साउथी।