स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला सिडनी मैच भारत 34 रनों से हार गया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 289 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में टीम इंडिया 254 रन पर ही सिमट गई। इस मैच में रोहित शर्मा ने 129 गेंदों पर 133 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 6 छक्कों और 10 चौकों के साथ 22वां शतक जड़ा। अब सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 की बढ़त बना ली है और दूसरा मैच 15 जनवरी को खेला जायेगा।
इसके लिए टीम इंडिया नेट पर जमकर पसीना बना रही है। वहीं सोमवार को हुए अभ्सास सत्र में टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ी भुवनेश्वर कुमार ने के अनोखे अंदाज में गेंदबाज़ी का अभ्यास किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप वीडियो में देख सकते है भुवनेश्वर ने क्रीज़ पर एक जोड़ी जूते रखे और फिर गेंदबाज़ी कर रहे है।
Here's a bowling drill for your next training session! #AUSvIND pic.twitter.com/Ans4Zdnk8D
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 14, 2019
इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने इस सवाल देते हुए बताया कि वो प्रैक्टिस सेशन में यॉर्कर फेंकने का अभ्यास कर रहे थे। ऐसा मैं पिछले काफी समय से कर रहा हूं। जूते रखने के पीछे का मकसद है कि मैं गेंद को सही जगह पर गिरा सकूं। पिछले एक महीने से लगातार मैं ऐसा नहीं कर सका हूं क्योंकि वनडे मैच में आपको ज़्यादा यॉर्कर फेंकने की जरुरत होती है। इसलिए ही मैं जूते रखकर प्रैक्टिस कर रहा था।
यह भी पढ़े:-
इस लड़की से डांस सीखने की कोशिश करते नजर आये रोहित शर्मा, देखें VIDEO
आईसीसी टूर्नामेंट के तीनों खिताब जीतने वाले इंडियन क्रिकेट टीम के यह 4 दिग्गज खिलाड़ी
Ind vs Aus: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया, भुवनेश्वर बनाया ये रिकॉर्ड
Herald