भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच सिडनी में खेला गया था, लेकिन यह मैच बारिश और खराब रौशनी से प्रभावित रहा और अंत में इस मैच को ड्रा घोषित कर दिया गया था. इस ड्रा मैच के साथ ही भारतीय टीम ने यह सीरीज 2-1 से जीत ली थी.
इस मैच में भारत की टीम ने अपनी पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 622 रन बनाकर घोषित की थी. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी 300 रन पर ही आउट हो गई थी.
इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम फॉलोऑन खेल रही थी. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट खोये 6 रन बना लिए थे. तभी मैच को बारिश और खराब रौशनी के कारण रद्द कर दिया गया था.
ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने वाले विराट पहले एशियाई कप्तान

विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया की धरती में टेस्ट सीरीज जीती है. विराट कोहली पहले ऐसे एशियाई कप्तान भी बने है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की धरती में टेस्ट सीरीज जीती है.
विराट-अनुष्का ने केक काटकर मनाई जीत की ख़ुशी

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने इस जीत की ख़ुशी अकेले कमरे में केक काटकर मनाई है. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के केक काटकर ख़ुशी मनाने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
यहाँ देखें विराट और अनुष्का के जीत की ख़ुशी मनाने की तस्वीर :
View this post on Instagram
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post विराट और अनुष्का ने कुछ ऐसे मनाया ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीत का जश्न appeared first on SportzWiki Hindi.