Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यह वह भारतीय टीम है जिसकी मैंने हमेशा एक खिलाड़ी के रूप में कल्पना की थी : संजय मांजरेकर

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीत ली थी. वहीं अब न्यूजीलैंड के खिलाफ भी पांच मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम 3-0 की अजेय बढ़त से आगे हैं. सीरीज का तीसरा वनडे मैच सोमवार को बे ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. जिसे भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत लिया था.

सीरीज के तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड की टीम पहले खेलते हुए 49 ओवर में 243 रन पर आउट हो गई थी. इस लक्ष्य को भारत की टीम ने मात्र 43 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया था.

संजय मांजरेकर ने वर्तमान भारतीय टीम को बताया सर्वश्रेष्ठ 

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज व वर्तमान में कमेंट्री कर रहे संजय मांजरेकर ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है. जिसमे उन्होंने वर्तमान भारतीय टीम की जमकर तारीफ की है और इस वर्तमान भारतीय टीम को सर्वश्रेष्ठ बताया है.

यहाँ देखें संजय मांजरेकर का ट्वीट

संजय मांजरेकर ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, “यह वह भारतीय टीम है जिसकी मैंने हमेशा एक खिलाड़ी के रूप में कल्पना की थी.”

 

पहचाने जाते हैं अपने विवादित बयानो के लिए

आपकों बता दें, कि संजय मांजरेकर अपने विवादित बयान व ट्वीट के लिए पहचाने जाते हैं. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2017 में धोनी की धीमी बल्लेबाजी की भी आलोचना कर चुके हैं.

वही किरेन पोलार्ड से भी वह आईपीएल 2017 के दौरान उलझ चुके हैं. संजय मांजरेकर ने पोलार्ड को आईपीएल 2017 के दौरान पागल कह दिया था. साल 2018 में मनोज तिवारी के साथ उनकी सोशल मीडिया में बहसबाजी हो गई थी.

संजय मांजरेकर ने भारतीय टीम के लिए 37 टेस्ट मैच और 74 वनडे मैच खेले है. 37 टेस्ट में उन्होंने 37.14 की औसत से 2043 व 74 वनडे में 33.23 की औसत से 1994 रन बनाये हुए है. संजय मांजरेकर भारत के ही पूर्व क्रिकेटर विजय मांजरेकर के बेटे है. संजय ने 1987 से 1996 तक भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेला.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post यह वह भारतीय टीम है जिसकी मैंने हमेशा एक खिलाड़ी के रूप में कल्पना की थी : संजय मांजरेकर appeared first on SportzWiki Hindi.