Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिर पर गेंद लगने के बाद आइस पैक लगाकर मैच देखने पहुंचा फैन, देखें वीडियो

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर आये दिन रोचक घटनाएँ होती रहती है। अब हाल ही में बिग बैश लीग (BBL 2019) के एक मुकाबले में ऐसी घटना देखने को मिली जिसको देखकर सभी हैरान रह गए। होबार्ट हुरीकैन्स और ब्रिस्बेन हीट के बीच मैच खेला जा रहा था इसी दौरान एक बल्लेबाज़ ने गेंद छक्के के लिए मारी और सीधी स्टैंड में बैठे एक दर्शक के मुँह पर जाकर लगी। वह दर्शक डॉक्टर के पास जाने की बजाय बाहर गया और तुरंत चेहरे पर आइस पैक लगाकर वापस मैच देखने आ गया।

यह घटना ब्रिस्बेन हीट की पारी के 17वें ओवर में घटी। जेम्स फॉक्नर की एक गेंद ऑफ स्टंप के बाहर जा रही थी जिसे बल्लेबाज जिम्मी पीयर्सन ने छक्के के लिए भेज दी। दूसरे स्टैंड में बैठे एक फैन ने गेंद कैच करने की कोशिश की लेकिन उसके चेहरे से जा लगी। लेकिन सौभाग्य से उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। इसका वीडियो BBL ने ट्विटर पर शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है।

आप दूसरे वीडियो में देख सकते है फैन आइस पैक लगा रहा है और एक हाथ में बियर का गिलास और दूसरे में मोबाइल चला रहा है। लगता है फैन में क्रिकेट का काफी जुनून है।

यह भी पढ़े:-

शिखर धवन के बेटे जोरावर ने बताया बाल उगाने का नया फॉर्मूला, देखें वीडियो

IND vs NZ: धोनी की जगह चौथे वनडे में शुभमन गिल को मिल सकता है मौका

न्यूजीलैंड में हिटमैन बना सकते है ये शानदार रिकॉर्ड, कई दिग्गज रह जाएंगे पीछे



Herald