भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाज युवराज सिंह बहुत दिनों से टीम से बाहर चल रहे हैं. उनकी उम्र भी अब 37 साल की हो गई है. अभी कुछ दिन पहले आईपीएल की हुई नीलामी में पहले इस खिलाड़ी को नहीं खरीदा गया. फिर आखिरी समय में मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ में अपनी टीम में लिया.
युवराज सिंह को है उम्मीद, खेलेंगे विश्व कप

भारतीय टीम के इस बल्लेबाज को अभी भी विश्व कप खेलने की उम्मीद है. उनका कहना है कि वह आगामी विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने की कोशिश करेंगे. बता दे, साल 2011 में हुए वनडे विश्व कप में भारत की जीत के हीरो रहे थे.युवराज ने कहा,
‘क्रिकेट ने मुझे सबकुछ दिया है. मैं चाहता हूं कि जब मैं इस खेल से संन्यास लूं तो अपने बेहतरीन फॉर्म में रहूं. मैं किसी पछतावे के साथ नहीं जाना चाहता.’
आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर टीम में आना चाहते हैं युवराज सिंह

37 साल का यह बल्लेबाज टी-20 टूनार्मेंट के जरिए भारतीय टीम में वापसी करना चाहते हैं. आपको बता दें कि हाल ही में हुई आइपीएल की नीलामी से पहले युवी ने अपने बेस प्राइज में कटौती की थी.
उन्होंने कहा,
‘मैं अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश कर रहा हूं. यह हमारा आखिरी (ग्रुप स्टेज) रणजी ट्रॉफी मैच है और देखते हैं क्वालीफाई कर पाते हैं या नहीं.इसके बाद राष्ट्रीय टी-20 टूनार्मेंट और आइपीएल है. मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर खुद के साथ अच्छा होने की उम्मीद करूंगा.’

‘जब भी हमने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया वह काफी मुश्किल रहा. हमारे पास सीरीज जीतने के मौका था लेकिन वह ड्रॉ रहा. अगली बार ऑस्ट्रेलिया 2-1 से जीतने में सफल रहा.’
The post आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर विश्व कप में करूंगा वापसी: युवराज सिंह appeared first on SportzWiki Hindi.