Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिडनी एकदिवसीय से पहले मेजबान टीम को लगा बड़ा झटका, अस्पताल पहुंचा टीम का यह दिग्गज खिलाड़ी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली वनडे सीरीज शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है. बता दें, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद. वनडे सीरीज 12 जनवरी से शुरू होने वाली है. भारतीय टीम में वनडे सीरीज के लिए महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, रोहित शर्मा, युज्वेन्द्र चहल पहले ही जुड़ चुके हैं.

मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक बड़ा झटका लगा है

मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार ऑलराउंडर  मिशेल मार्श बीमार होने के चलते अस्पताल में भर्ती हो गए हैं और इसके चलते पहला वनडे मैच नहीं खेल पाएंगे. मार्श की जगह टीम में पर्थ स्कॉचर्स के बल्लेबाज एश्टन टर्नर को टीम में शामिल किया गया है.

मार्श को पेट की तकलीफ के चलते पिछले दो दिन हॉस्पिटल में बिताने पड़े

बता दें, मार्श को पेट की तकलीफ के चलते पिछले दो दिन हॉस्पिटल में बिताने पड़े. वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टेट क्रिकेट खेलने वाले टर्नर ने हाल ही में बीबीएल शानदार बल्लेबाजी की थी.  वनडे सीरीज में भी भारत का लक्ष्य सीरीज जीतने पर होगा.ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टीन लैंगर ने कहा है कि मिशेल मार्श शनिवार को खेले जाने वाले पहले वनडे मैच के लिए उपलब्ध नहीं है.

टर्नर ने बिग बैश लीग के मुकाबले में मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ पर्थ की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

बता दें कि टर्नर स्टेट लेवल पर वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया का हिस्सा है और उन्होंने बुधवार को बिग बैश लीग के मुकाबले में मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ पर्थ की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. माना जा रहा है कि उसी पारी की वजह से टर्नर को मैच से ठीक पहले टीम के साथ जोड़ा गया.

टीम इस प्रकार है: आरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल मार्श, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), जाइ रिचर्डसन, बिली स्टैनलेक, जेसन बेहरेनडोर्फ, पीटर सिडल, नाथन लियोन, एडम ज़म्पा, एस्टन टर्नर.

The post सिडनी एकदिवसीय से पहले मेजबान टीम को लगा बड़ा झटका, अस्पताल पहुंचा टीम का यह दिग्गज खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.