Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अजित अगरकर-संजय मांजरेकर ने मिलकर चुनी भारत की भविष्य की टेस्ट टीम, इस खिलाड़ी को बताया कप्तान

भारतीय क्रिकेट टीम इनदिनों शानदार प्रदर्शन कर रही है. क्रिकेट का कोई भी फॉर्मेट हो टीम विपक्षी टीम को मात दे रही है. भारतीय टीम ने अभी टेस्ट सीरीज में पहली बार ऑस्ट्रेलिया सरजमीं पर कोई सीरीज जीती है. भारतीय टीम को अब  अगली टेस्ट सीरीज खेलने में काफी समय बाकी है. भारत को इस साल विश्व कप के बाद ही कोई टेस्ट सीरीज खेलनी है.

इस बीच अजित अगरकर और संजय मांजरेकर ने भविष्य में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का चयन किया है. इसमे उन्होंने के एल राहुल और मुरली विजय को टीम में जगह नहीं दी है. वहीँ सबसे चौकाने वाला फैसला ये है की टीम में रोहित शर्मा भी नहीं हैं. यहाँ तक उन्होंने रविंद्र जडेजा और भुवनेश्वर कुमार को भी टीम में जगह नहीं दी है. आइए बताते हैं क्या है इन दोनों की टीम?

सलामी बल्लेबाज 

इन दोनों खिलाड़ियों ने सलामी बल्लेबाज के रूप में मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ को मौका दिया है. इन्होंने लगतार खराब फॉर्म में चल रहे के एल राहुल और मुरली विजय को टीम से बाहर कर दिया है. बता दें, मयंक अग्रवाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था. वहीँ पृथ्वी शॉ चोट की वजह से टीम से बाहर हो गए थे.

नंबर तीन चार और पांच पर कोई बदलाव नहीं 

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ियों ने तीन चार और पांच पर कोई बदलाव नहीं किया है. इन्होंने पुजारा विराट और रहाणे को टीम के साथ जोड़ा है. बता दें, पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाएं थे. तो वहीं उन्होंने विराट को ही टीम इंडिया का भविष्य का कप्तान माना है.

नंबर 6 पर ये खिलाड़ी है इन दोनों खिलाड़ियों की पसंद 

 

टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की जो सबसे ज्यादा परेशानी है, वो नंबर 6 की है. इस जगह के लिए रोहित शर्मा और हनुमा विहारी के बीच कोई एक खेलता है. लेकिन अगरकर और मांजरेकर ने हनुमा विहारी को अपने टीम में जगह दी है. वहीँ विकेटकीपर के रूप में उन्होंने ऋषभ पंत को अपने टीम के साथ जोड़ा है.

इन गेंदबाजों को अपनी टीम में दिया मौका 

अजित अगरकर और संजय मांजरेकर ने अपनी टीम में इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को जगह दी है. वहीँ स्पिन गेंदबाज के रूप में आर अश्विन पर भरोसा जताया है. इन्होंने भुवनेश्वर कुमार और रविन्द्र जडेजा को नजरअंदाज किया है. ये टीम ईएसपीएन क्रिकइन्फो चैनल पर चुनी गई.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post अजित अगरकर-संजय मांजरेकर ने मिलकर चुनी भारत की भविष्य की टेस्ट टीम, इस खिलाड़ी को बताया कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.