Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा ने कैच पकड़ने के लिए अपनाया सुपरमैन अवतार, तो युवराज सिंह ने कही ये बात

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच का टॉस ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

एडिलेड में खेले जा रहे इस दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा से ऑस्ट्रेलिया की पारी के 46.2 ओवर मर एक शानदार कैच का प्रयास देखने को मिला है.

रोहित ने हवा में उछलकर कैच करने का किया प्रयास 

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया टीम की पारी का 47वां ओवर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर की दूसरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल स्ट्राइक पर थे.

इस गेंद पर मैक्सवेल ने कवर के ऊपर से शॉट खेलना चाहा, लेकिन कवर पर फील्डिंग कर रहे रोहित शर्मा ने इस शॉट को कैच करने का प्रयास किया.

रोहित शर्मा इस कैच को लेने के लिए हवा में उछले और गेंद उनके हाथों में लग भी गई थी, लेकिन रोहित इस गेंद को सही तरह से पकड़ नहीं पाए और उनसे यह कैच छुट गया. हालाँकि, रोहित शर्मा के इस प्रयास की सभी ने तारीफ की है.

यहाँ देखें रोहित शर्मा के शानदार प्रयास का वीडियो 

 

 

मुंबई इंडियंस ने बताया युवराज जैसा प्रयास 

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा के इस शानदार प्रयास को लेकर अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है और लिखा, “क्या शानदार प्रयास! रोहित ने कवर्स पर लगभग युवराज जैसा प्रयास किया है.”

 

युवराज ने भी दिया जवाब 

युवराज सिंह ने भी मुंबई इंडियंस के इस ट्वीट पर रीट्वीट किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “लगभग”

बता दें, कि आईपीएल 2019 में युवराज सिंह मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आयेंगे. मुंबई इंडियंस ने युवराज सिंह को आईपीएल 2019 की नीलामी में 1 करोड़ की कीमत में शामिल कर लिया था.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post रोहित शर्मा ने कैच पकड़ने के लिए अपनाया सुपरमैन अवतार, तो युवराज सिंह ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.