भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीतने के लिए 231 रन लक्ष्य दिया है. मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने भारतीय बल्लेबाजों को बहुत मौके दिएं. बता दें, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. चहल की शानदार गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलिया के पूरी टीम को 230 रनों पर ही ऑल-आउट कर दिया.
धोनी थे आउट, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने नहीं की अपील

शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को. इस मैच के पहली ही गेंद पर जीवनदान मिला उनका आसन कैच मैक्सवेल ने छोड़ दिया. उसके बाद धोनी संभल कर खले रहे थे. अचानक पीटर सिडल की एक शानदार गेंद उनके बैट में लगकर विकेटकीपर के पास गई.
उन्होंने कैच पकड़ लिया. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी कैच अपील में उतनी दिलचस्पी नहीं दिखाई. बाद में जब रिप्ले दिखाया गया. तो धोनी आउट दिखाई दे रहे थे.
यहाँ देखें वीडियो
Not much of an appeal from the Aussies, but it looks like Dhoni has edged that! Not out… #CloseMatters#AUSvIND | @GilletteAU pic.twitter.com/6iOl7tfrGD
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 18, 2019
बता दें, वर्ल्ड कप से ठीक पहले जब तमाम टीमें अपने हर स्लॉट को मजबूत करने में लगी है, वहीं भारत अब भी अपने चौथे स्थान को भर नहीं पाया है. फिलहाल रायडू चौथे स्थान पर टीम के लिए खेल रहे हैं, लेकिन रायडू के हालिया प्रदर्शन को देखा जाए तो टीम इंडिया की यह तलाश फिलहाल खत्म होती नजर नहीं आ रही है.
आज रायडू को टीम से बाहर किया गया. और उनकी जगह केदार जाधव को मौका मिला. नंबर चार पर बल्लेबाजी करने तीसरे मैच में महेंद्र सिंह धोनी आएं.
धोनी ने शानदार प्रदर्शन कर अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है

बता दें, इस सीरीज से पहले धोनी के प्रदर्शन की काफी आलोचना हो रही थी. उन्होंने इससे पहले की सीरीज में कोई खास प्रदर्शन नहीं किया था. लेकिन इस मैच में उन्होंने दिखाया कि आखिर क्यों इस खिलाड़ी को महान खिलाड़ी कहा जाता है. उन्होंने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो: महेंद्र सिंह धोनी थे आउट, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने नहीं की अपील फिर हुआ कुछ ऐसा appeared first on SportzWiki Hindi.