भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच पर किचकिच पिछले ही दिनों खत्म हुई जब सीओए ने भारत के पूर्व क्रिकेटर डब्ल्यू वी रमन को टीम का कोच नियुक्त किया गया। भारतीय महिला टीम के कोच के लिए देश-विदेश के कई दिग्गजों ने उम्मीदवारी पेश की थी लेकिन आखिरकार बाजी डब्ल्यू वी रमन के हाथ लगी।
डब्ल्यू वी रमन होंगे अगले दो साल तक भारतीय महिला टीम के कोच
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अब अपना नया कोच तो मिल गया है जिनके कार्यकाल को लेकर भी तस्वीर साफ हो चुकी है। डब्ल्यू वी रमन भारतीय महिला टीम के लिए अब अगले दो साल तक कोच रहेंगे।

डब्ल्यू वी रमन के कोच कार्यकाल को लेकर शनिवार को बीसीसीआई की सीओए ने इस बात को साफ कर दिया है कि इनकी नियुक्ति अगले दो साल तक रहेगी।
डब्ल्यू वी रमन को कोचिंग के पहले साल दिए जाएंगे 1.75 करोड़ रूपये
भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड को सीओए के प्रमुख विनोद राय ने आदेश दिया है कि डब्ल्यू वी रमन भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए अगले दो साल तक कोच रहने चाहिए।

इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर डब्ल्यू वी रमन की सैलरी को लेकर भी बात पूरी तरह से स्पष्ट हो चुकी है जिसमें कहा जा रहा है कि रमन को पहले साल के लिए पौने दो करोड़ रूपये(1.75 करोड़) रूपये दिए जाएंगे।
प्रदर्शन के आधार पर दूसरे साल बढ़ जाएगी सैलरी
साथ ही सीओए विनोद राय ने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि डब्यूवी रमन को अपने कोचिंग कार्यकाल के दूसरे साल 2 करोड़ रूपये दिए जाएंगे। जो कि पहले साल के प्रदर्शन के आधार पर होंगे।

आपको बता दें कि डब्ल्यू वी रमन इससे पहले भारतीय अंडर-19 टीम के कोच रह चुके हैं। साथ ही वो पिछले तीन साल से नेशनल क्रिकेट एकेडमी में भी खेल रहे हैं।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच बनाने के साथ ही मालामाल हुए डब्ल्यू वी रमन, दो साल के कॉन्ट्रैक्ट के साथ साथ दी जाएगी इतनी सैलरी appeared first on SportzWiki Hindi.