खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच कल नेपियर में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खेली शृंखलाओं में भारतीय तेज गेंदबाजों ने अपना जलवा दिखाया है। उनके इस प्रदर्शन की मदद से भारत ने पहली बार कंगारू धरती पर टेस्ट और वनडे शृंखलाएं जीती।
टखने की चोट के बाद पृथ्वी शॉ इस टूर्नामेंट से मैदान में करेंगे वापसी
अब भारतीय टीम अपने गेंदबाजों के बूते ही कीवी टीम को शिकस्त देने के लिए तैयार है। मौजूदा भारतीय टीम में मोहम्मद शमी के नाम न्यूजीलैंड की धरती पर सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। शमी ने यहां पर अभी 11 विकेट हासिल किए है। उनके पास अब भारत के महान गेंदबाज अनिल कुंबले और जहीर खान का रिकॉर्ड ध्वस्त करने का मौका है। कुंबले और जहीर खान ने कीवी धरती पर 14-14 विकेट हासिल किए हैं।
जैकब मार्टिन के ईलाज के लिए पांड्या ने दिया ब्लैंक चेक और कही ये दिल जीतने वाली बात
वैसे न्यूजीलैंड की धरती पर एक दिवसीय क्रिकेट में एक विदेशी गेंदबाज के रूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज की बात की जाए तो इस सूची मेें पहले स्थान पर भारतीय तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ हैं। श्रीनाथ ने इस धरती पर 18 मैचों में 38 विकेट अपने नाम किया है।इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास भी वनडे में रनों के मामले में वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को पीछे छोडऩे का मौका होगा।
पाकिस्तान के महान बल्लेबाज जहीर अब्बास ने विराट कोहली को लेकर बोल दी ऐसी बात कि अब...