Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जोकोविच नंबर वन पर मजबूत, ओसाका बनी नंबर वन

नयी दिल्ली
सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने रिकॉर्ड सातवीं बार आॅस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतकर नंबर वन रैंकिंग पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है जबकि आॅस्ट्रेलियन ओपन में पहली बार महिला खिताब जीतने वाली जापान की नाओमी ओसाका नंबर वन बन गयी हैं। जोकोविच ने दूसरे नंबर के खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल को लगातार सेटों में 6-3, 6-2, 6-3 से ध्वस्त करते हुए रिकॉर्ड सातवीं बार आॅस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब रविवार को जीता था। जोकोविच के अब 10955 अंक हो गए हैं जबकि नडाल 8320 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जोकोविच और नडाल के बीच अब 2635 अंकों का फासला हो गया है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले दोनों के बीच 1655 अंकों का फासला था। जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव एक स्थान उठकर तीसरे और अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो भी एक स्थान के सुधार के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन भी एक स्थान उठकर पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं।