Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय क्रिकेट के पूर्व बल्लेबाज जैकब मार्टिन का हुआ रोड़ एक्सीडेंट, अस्पलात में हुए भर्ती

ऑस्ट्रेलिया में हाल ही के दिनों में भारतीय क्रिकेट टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का कारनामा किया जिसकी खुशी में पूरा भारतीय क्रिकेट इन दिनों मशगूल है इसी बीच बुधवार को एक बहुत ही दर्दनाक घटना सामने आयी है।

भारत के पूर्व क्रिकेटर जैकब मार्टिन का हुआ एक्सीडेंट

जी हां बुधवार 9 जनवरी को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर जैकब मार्टिन बुधवार को एक रोड़ एक्सीडेंट में बाल-बाल बच गए जहां से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बडौदा के लिए खेलने वाले भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर जैकब मार्टिन के रोड़ एक्सिडेंट के बाद अस्पताल में भर्ती करने की जानकारी भारत के लिए खेल चुके बडौदा के ही क्रिकेटर युसुफ पठान ने दी।

बडौदा के युसुफ पठान ने अस्पताल में इलाज करवाते हुए शेयर की फोटो

जैकब मार्टिन की अस्पताल में भर्ती होते हुए एक तस्वीर को युसुफ पठान ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि

भारत के पूर्व और बडौदा के बल्लेबाज जैकब मार्टिन का एक एक्सीडेंट हो गया है जिसके बाद वो अस्पताल में ईलाज करवा रहे हैं।

भारत के लिए जैकब मार्टिन कर चुके हैं 10 वनडे मैचों की प्रतिनिधित्व

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 46 साल के जैकब मार्टिन ने  10 वनडे मैच खेले। जैकब मार्टिन ये मैच 1999 से 2001 के बीच खेले। जिसमें उन्होंने 22.57 की औसत से 158 रन बनाए।

तो वहीं मार्टिन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 138 मैच खेले। इन मैचों में उन्होंने बडौदा के साथ ही रेलवे का प्रतिनिधित्व किया जिसमें उन्होंने 46.65 की औसत के साथ 9192 रन बनाए और आखिरी बार उन्होंने 2009 में मैच खेला।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post भारतीय क्रिकेट के पूर्व बल्लेबाज जैकब मार्टिन का हुआ रोड़ एक्सीडेंट, अस्पलात में हुए भर्ती appeared first on SportzWiki Hindi.