कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम आईपीएल की सबसे सफल टीमों में शामिल है। शुरूआती सीजन में खराब प्रदर्शन के बाद टीम ने 2012 और 2014 में टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया। पिछले आईपीएल में भी टीम प्ले ऑफ तक पहुंची थी। एलिमिनेटर में जीत हासिल करने के बाद उन्हें दूसरे क्वालीफायर में हार मिली थी।
नीलामी में नये विकेटकीपर को जोड़ा

आईपीएल की नीलामी में कोलकाता नाईट राइडर्स ने महाराष्ट्र के विकेटकीपर निखिल नाईक को 20 लाख रूपये में खरीदा। निखिल भारतीय घरेलू क्रिकेट के बेहतरीन विकेटकीपर में गिने जाते हैं।
केकेआर ने निखिल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें उनके द्वारा विकेट के पीछे लपके गये कुछ बेहतरीन कैच दिखाए गये हैं। इसे देखकर साफ हो रहा है कि वह बेहतरीन विकेटकीपर हैं।
पहले भी खेल चुके हैं आईपीएल

महाराष्ट्र के विकेटकीपर बल्लेबाज निखिल नाईक इससे पहले भी आईपीएल खेल चुके हैं। वह 2016 में किंग्स इलेवन पंजाब टीम का हिस्सा थे। उस सीजन में उन्हें टीम की तरफ से दो मैच खेलने का मौका मिला था।
इन दोनों मैचों में वह बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए थे। टी-20 क्रिकेट की बात करें तो उसमें निखिल ने 25 की औसत और करीब 130 की स्ट्राइक रेट से रन बनाये हैं। इसी को देखते हुए केकेआर ने उनपर दांव लगाया है।
पहले से दो विकेटकीपर

कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम के पास पहले दो विकेटकीपर मौजूद है। टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक भारतीय टीम के लिए भी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सँभालते हैं। उनके अलावा टीम के पास रोबिन उथप्पा का भी विकल्प है।
आईपीएल में निखिल को खेलने का मौका मिले या न मिले लेकिन उनके वीडियो से साफ़ हो जाता है कि वह शानदार विकेटकीपर हैं। उन्हें अगर मौका मिलता है तो इस लीग में अपनी छाप जरुर छोड़ना चाहेंगे।
देखें वीडियो:
The wicketkeeping options in KKR’s #IPL2019 squad: DK, Robbie, and our latest recruit, Nikhil Naik
A powerful hitter, and a keeper with wings!#ComeHome2KKR #KorboLorboJeetbo pic.twitter.com/aTWiz1d4pK
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) January 7, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post कोलकाता नाईट राइडर्स ने वीडियो शेयर कर दिखाया अपने नए खिलाड़ी निखिल नाईक की प्रतिभा appeared first on SportzWiki Hindi.
