Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महेंद्र सिंह धोनी, रोहित वनडे सीरीज के लिये आस्ट्रेलिया रवाना हुए

मुंबई
महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा सहित भारतीय वनडे टीम के सदस्य शनिवार से शुरू हो रही तीन मैचों की सीरीज के लिये सोमवार को रवाना हुए। बीसीसीआई अधिकारी ने पुष्टि की कि खिलाड़ियों ने दोपहर को फ्लाइट पकड़ी। आलराउंडर केदार जाधव वनडे टीम का हिस्सा हैं, उन्होंने रवानगी से पहले धोनी और रोहित के साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की। जाधव ने ट्वीट किया कि महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के साथ आस्ट्रेलिया रवाना। रोहित भी टेस्ट टीम का हिस्सा थे, लेकिन वह अपने बच्चे के जन्म के बाद मुंबई वापस आ गये थे।