ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों एक तरफ से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट का रोमांच जारी है तो वहीं दूसरी तरफ फटाफट क्रिकेट यानि टी-20 क्रिकेट का रोमांच भी बिग-बैश लीग में अपने चरम पर है। बिग-बैश लीग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ ही दूसरे देश के खिलाड़ी भी अपना जलवा बिखेर रहे हैं।
ब्रिस्बेन हिट ने पर्थ स्कोचर्स को दी 5 विकेट से मात
शनिवार को बिग-बैश लीग में ब्रिस्बेन हिट और पर्थ स्कोचर्स के बीच टूर्नामेंट का 21वां मैच खेला गया जहां ब्रिस्बेन हिट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पर्थ स्कोचर्स को 5 विकेट से हरा दिया।

पर्थ क्रिकेट मैदान में खेले गए इस मैच में पर्थ स्कोचर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 135 रन ही बना सकी। जिसके जवाब में ब्रिस्बेन हिट ने 10 गेंद रहते 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
ब्रिस्बेन हिट को मिली इस सीजन की पहली जीत
मिचेल मार्श की कप्तानी में खेल रही पर्थ स्कोचर्स की टीम इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने जरूर उतरी लेकिन ब्रिस्बेन हिट के मुजीब उर रहमान ने उन्हें खुलकर नहीं खेलने दिया और 10 रन देकर 2 विकेट लेकर निर्धारित 20 ओवर में 135 रन ही बनाने दिए।

इसके जवाब में ब्रिस्बेन हिट की भी धीमी शुरुआत रही और कप्तान क्रिस लिन ने 33 रन जरूर बनाए लेकिन इसके लिए 34 गेंदों का सामना किया। लेकिन आखिर में बेन कटिंग ने 16 गेंदों में तेज 26 रनों की पारी से ब्रिस्बेन हिट की झोली में इस सेशन की पहली जीत डाली।
बेन कटिंग ने लगाया 112 मीटर लंबा गगनचुंबी छक्का
ब्रिस्बेन हिट की जीत में भले ही नायक गेंदबाजों के साथ ही मुजीब उर रहमान रहे हैं लेकिन इसका सबसे खास आकर्षण बेन कटिंग का एक गगनचुंबी छक्का रहा।
Stand and deliver! Ben Cutting goes whack and sends this one 112m
#BBL08 | @Weet_Bix pic.twitter.com/aos0yhYtzj
— KFC Big Bash League (@BBL) January 5, 2019
लक्ष्य का पीछा करते हुए बेन कटिंग ने 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 16 गेंदों में 26 रन बनाए , इस पारी के दौरान बेन कटिंग ने एक छक्का तो 112 मीटर लंबा जड़ा जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post बिग बैश लीग-वीडियो: बेन कटिंग ने लगाया ऐसा जोरदार छक्का देख यकीन करना मुश्किल appeared first on SportzWiki Hindi.