जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के तीसरे दिन शनिवार को, सबसे प्रसिद्ध ब्रिटिश लेखकों में से एक जेफरी आर्चर ने पुराने भारतीय क्रिकेट की याद ताजा कर दी. उन्होंने हालिया टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी है. साथ ही उन्होंने अपने भारतीय टीम के सबसे पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में बताया है. उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को अपना पसंदीदा कप्तान बताया है.
राहुल द्रविड़ को मानते है अपना सबसे पसंदीदा खिलाड़ी

प्रसिद्ध ब्रिटिश लेखक जेफरी आर्चर ने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में अपने एक बयान में अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताते हुए कहा, “भारत के मेरे सबसे पसंदीदा बल्लेबाज राहुल द्रविड़ है. उनके खेलने की शैली मुझे बहुत ज्यादा पसंद थी. मेरे लिए सौभाग्य की बात है, कि मैं कई साल तक राहुल द्रविड़ को खेलते हुए देख पाया. राहुल द्रविड़ के बाद अगर मेरा कोई पसंदीदा खिलाड़ी है, तो वह सचिन तेंदुलकर है.”
मंसूर अली खान पटौदी मेरे एक बहुत अच्छे दोस्त

भारतीय क्रिकेटरों के साथ अपने पुराने संबंधों को याद करते हुए, आर्चर ने कहा, “पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मंसूर अली खान पटौदी मेरे एक बहुत अच्छे दोस्त थे. भारतीय क्रिकेट के लिए मेरा प्यार कई वर्षों से चला आ रहा है और यह आगे भी जारी रहेगा.”
नए लेखन और आगामी लेखकों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “लेखक को वह लिखना चाहिए जो वह जानता है और चाहता है. एक लेखक को अपने पाठकों से प्रभावित नहीं होना चाहिए. लेखक को जो उचित लगे वह लिखना चाहिए.”
#JLF2019 : Noted english novelist @Jeffrey_Archer shout to young writers “Write what you know about. Don’t follow the trend and most importantly don’t write thinking about if your audience will like it or not”. @DeccanHerald pic.twitter.com/eY49HFeAXj
— Tabeenah Anjum (@TabeenahAnjum) January 26, 2019
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post इंग्लैंड के इस दिग्गज ने राहुल द्रविड़ को बताया अपना पसंदीदा खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.